गाजियाबाद के राजनगर की एक छात्रा के पिता ने एक युवक और उसके परिवार पर बेटी को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शादीशुदा युवक ने उनकी बेटी के पुराने फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिए हैं। वह कॉलेज तक उसका पीछा कर बात करने के लिए दबाव बनाता है। छात्रा के पिता ने युवक, उसके माता-पिता, मामा समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को उत्कर्ष नाम का युवक परेशान कर रहा है। बेटी ने उससे बात करना बंद किया तो अब वह उसे मोबाइल पर संदेश भेजकर बात करने का दबाव बना रहा है। युवक ने धमकी दी है कि अगर उसने बात नहीं की तो उसके अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
छात्रा के पिता का आरोप है कि युवक को समझाने की बजाय उसकी मां रेनू, मामा देवेश उल्टा उनकी पत्नी और बेटी से गाली-गलौज करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक
अपमान और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने आरोपी युवक उत्कर्ष, उसकी मां रेनू, मामा देवेश, पिता अनिल, चाचा संजीव व चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
4 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी से मना करने पर परिजनों को पीटा
उधर, गाजियाबाद के मोदीनगर के नंदनगरी कॉलोनी में शादी से मना करने पर युवती पक्ष के लोगों ने युवक और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। नंदनगरी निवासी युवक सुनील शर्मा का रिश्ता करीब छह माह पूर्व जिला शामली निवासी एक युवती के साथ तय हुआ था।
युवती मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। युवक सुनील शर्मा पक्ष ने यह बातें युवती के परिजनों को बताते हुए शादी करने से मना कर दिया। इस पर युवती के परिजनों ने युवक व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।