फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी पत्नी अब मेरी है, उसे तलाक दे दे: बीवी के दूसरे पति 'शाहरुख' ने दी ये धमकी, पीड़ित बोला-सास और ससुर भी...

Mon, 07 Nov 2022 10:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने की पत्नी ने उसे तलाक दिए दूसरे युवक से शादी कर ली। इस पर युवक ने पत्नी, सास-ससुर और दूसरे पति पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के मसूरी की एक कॉलोनी में रहने वाले युवक की पत्नी मायके गई तो फिर लौटी ही नहीं। आरोप है कि उसके सास-ससुर ने बिना तलाक कराए उसकी पत्नी की शादी दूसरे युवक से करा दी है। अब उसका दूसरा पति जबरन तलाक कराने की धमकी दे रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मसूरी थाना - फोटो : twitter
मसूरी निवासी शाहिद अली का कहना है कि उसी शादी 12 साल पहले वजीराबाद दिल्ली निवासी युवती से हुई थी। वर्ष 2020 में उसकी पत्नी मायके गई थी, इसके बाद वापस नहीं आई। 

 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
जुलाई 2020 में उसने वजीराबाद दिल्ली के ही रहने वाले युवक शाहरुख से निकाह कर लिया, जबकि उसने अपनी पत्नी को अभी तलाक नहीं दिया है। 

 

4 of 7
फाइल फोटो
उसका आरोप है कि बीते दिनों उसके ससुर, सास और शाहरुख उसके घर आए थे। सास-ससुर ने कहा कि तेरी पत्नी अब शाहरुख की पत्नी है, उसे तलाक दे दे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो
विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि तलाक न देने पर शाहरुख ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने तीनों के खिलाफ मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विवाहिता के फोटो किए वायरल, रिपोर्ट दर्ज
वहीं, गाजियाबाद के मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। व्यक्ति का आरोप है कि साइबर बदमाशों ने उनका सोशल मीडिया एकांउट हैक कर लिया और उनकी पत्नी के फोटो एडिट कर उनके वायरल कर दिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
एडिट अश्लील फोटो वायरल होने के बाद परिचितों ने कॉल कर उन्हें मामले की जानकारी दी। आरोप है कि कुछ समय पूर्व भी उनके खिलाफ बदनाम करने की साजिश रची गई थी। निवाड़ी थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें