फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद सड़क हादसा: चालक की छोटी सी गलती ने खत्म कर दिए दो परिवार, बेटे की मुंडन की खुशी मातम में बदली

Wed, 08 Sep 2021 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
ghaziabad road accident - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात गलत दिशा में आ रहे मिनी ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 साल की बच्ची और एक साल का मासूम भी शामिल है। एक महिला और एक चार साल का बच्चे की हालत गंभीर है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मसूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आलमबाग लखनऊ निवासी 33 वर्षीय आशीष सिन्हा के एक साल के बेटे देव का मुंडन सोमवार की सुबह हरिद्वार में हुआ था। आशीष सपरिवार इंदिरापुरम के मकनपुर निवासी अपने साढू सोनू के परिवार को साथ लेकर गए थे। रात करीब दस बजे इनकी गाड़ी मेरठ एक्सप्रेस-वे पर कलछीना गांव के सामने पहुंची तो गाजियाबाद की तरफ से गलत दिशा में आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

2 of 8
आशीष और शिल्पी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मिनी ट्रक चालक की एक गलती ने हंसते खेलते दो परिवारों को उजाड़ दिया। बेटे का मुंडन कराने के बाद आशीष अपने साढ़ू और उसके परिवार के साथ जश्न मनाकर लौट रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि किसी दूसरे ड्राइवर की गलती उन्हें घर पहुंचने ही नहीं देगी। बेटे की मुंडन की खुशी अब मातम में बदल गई। 
 
विज्ञापन

3 of 8
इसी गाड़ी से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
मसूरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिनी ट्रक चालक बबलू इंटरनेट वायरिंग के पाइप लेकर दादरी से वाया लालकुआं मेरठ जाने के लिए हाईवे पर चढ़ा था। बबलू ने पुलिस को बताया कि डासना आकर वह रास्ता भटक गया। 
 

4 of 8
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
लोगों से रास्ता पूछा तो उन्होंने वापस जाकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के ऊपर आने को कहा। बबलू यूटर्न लेकर वापस गया और वेदांता फार्म हाउस के पास से एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में चल दिया। बीच में कट न मिलने की वजह से वह गलत दिशा में ही चलता रहा और कलछीना के पास आशीष की कार से भिड़ंत हो गई। 
 
विज्ञापन

5 of 8
देव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ट्रक की स्पीड काफी तेज थी, जिससे घटना के समय वह नियंत्रण नहीं कर पाया और कार में जा घुसा। घटना के समय कोई नहीं था, इसका फायदा उठाकर वह भागने लगा, लेकिन भोजपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
 
विज्ञापन

6 of 8
सोनू सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
सोनू और काव्या के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए अलीगढ़ जनपद के गांव रतरोई में ले गए। वहीं आशीष, शिल्पी व देव सिन्हा के शव को परिजन अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ ले गए।
 
विज्ञापन

7 of 8
काव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एनएचएआई ने दिया था कैमरों का लिंक
करीब एक माह पूर्व एनएचएआई ने ट्रैफिक पुलिस को एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों का लिंक दिया था, ताकि गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के चालान किए जा सके। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी नहीं जागे। अभी भी लोग गलत दिशा में वाहन चला रहे हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
ghaziabad road accident - फोटो : अमर उजाला
गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से हादसा हुआ है। मिनी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी। - कमलेश पांडेय, सीओ सदर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें