गाजियाबाद के मोदीनगर के खैराजपुर गांव में हुई युवक मुरसलीम की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि प्रेमिका ने मुरसलीम की हत्या की साजिश रची और फिर गांव के ही तीन युवकों के साथ मिलकर उसे मौत की नींद सुला दिया था। हत्या के बाद शव को जमीन में गाड़ दिया और बदबू खत्म करने के लिए उस पर तेजाब डाला गया था। प्रेमिका ने साथियों के साथ मिलकर हत्या को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की, इसके अलावा हिंडन नहर में शव को फेंकने की भी योजना थी। लेकिन उससे पहले पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने चौंकाने वाले राज खोले। प्रेमिका के खौफनाक मंसूबे जानकर पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गए। फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 of 8
पुलिस की गिरफ्त में प्रेमिका और उसके साथी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका आयशा ने बताया कि करीब डेढ़ साल से उसके मुरसलीम से प्रेम संबंध थे। परिजनों ने आयशा की शादी तय कर दी थी। इसके बाद उसने मुरसलीम से मिलना छोड़ दिया। लेकिन वह शादी करने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
3 of 8
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं शादी करने से इनकार करने पर वह रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा था। परेशान होकर आयशा ने गांव निवासी तीन युवकों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 11 अगस्त को योजना के अनुसार आयशा ने फोन करके मुरसलीम को घर बुलाया।
4 of 8
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद उस्मान, आरिफ व जुबैर के साथ मिलकर गला दबाकर मुरसलीम की हत्या कर दी। आयशा, उस्मान व आरिफ निवासी खैराजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रावली चौकी प्रभारी नामजद आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी से मामले में शिकायत की गई है।
विज्ञापन
5 of 8
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पहले खाना खिलाया, फिर तीनों के साथ मिलकर गला दबाया
आयशा ने मुरसलीम को घर बुलाया, पहले उसके लिए खाना बनाया। खाना खिलाकर घंटों बातें की। बात करने का मकसद उलझाकर इंतजार कराना था ताकि दूसरे आरोपी आ जाएं। हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
6 of 8
इसी सोफे के नीचे मिला था शव
- फोटो : अमर उजाला
आयशा पुलिस को गुमराह करती रही। सात दिन तक शव घर में दफन रहा। सोफे के नीचे गड्ढा खोदकर शव को उसमें दबा दिया था। शव से बदबू आने लगी तो कमरे में अगरबत्ती जलाती थी। शव को हिंडन नहर में फेंकने की भी योजना बनाई थी। उससे पहले पुलिस ने शव खोज लिया।
विज्ञापन
7 of 8
इसी गड्ढे में दबाया था शव
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के परिजनों के कहने पर पुलिस ने आयशा पर सख्ती की तो उसने सब उगल दिया। आयशा ने मुरसलीम को 11 अगस्त को फोन करके घर पर बुलाया था। दूसरे आरोपी शाम पांच बजे घर पहुंचे। जबकि मुरसलीम सुबह करीब 10 बजे पहुंच गया था। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने गला घोटने के बाद शव को दुपट्टे का फंदा लगाकर लटकाया भी था।
ये था मामला
सीओ सदर केएन पांडे के मुताबिक, 11 अगस्त को खैराजपुर गांव निवासी मुरसलीम लापता हुआ था। 15 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 17 अगस्त को तलाशी में मुरसलीम का शव उसकी प्रेमिका आयशा के घर में सोफे के नीचे दबा मिला। मृतक के भाई वाजिद ने आयशा, उसकी मां मुनजरीन, भाई कमल हसनेन व गांव निवासी जुबैर, जिसान, सबदर, आरिफ व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।