चेन्नई के कारोबारी एम आनंदम से 45 लाख की लूट हापुड़ के कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह के बेटे सतेंद्र उर्फ बॉबी ने साथियों के साथ मिलकर की थी। मंगलवार को आरडीसी में दुर्गा टावर में हुई लूट का खुलासा कर पुलिस ने बॉबी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 38.30 लाख रुपये, तीन तमंचे, पांच कारतूस और आई-20 कार बरामद हुई है। आरोपियों पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाकी रकम बरामद हो पाएगी। आपको बता दें कि गाजियाबाद के कविनगर के आरडीसी में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हवाला की रकम बदलने आए चेन्नई के चावल कारोबारी से 45 लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर कारोबारी को लहूलुहान कर दिया था। घटना दुर्गा स्थित एक वकील के चैंबर में हुई थी। चेन्नई के कारोबारी से 45 लाख लूटने वाले आरोपियों के निशाने पर कई अन्य कारोबारी भी थे।
विज्ञापन
2 of 7
पीड़ित।
- फोटो : अमर उजाला।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपियों को बिहार के कारोबारी से एक करोड़ रुपये लूटने थे। आरोपियों ने उसे 23 अगस्त को गाजियाबाद बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
3 of 7
घटनास्थल मौजूद भीड़ और पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ा तो उन्होंने तरह-तरह से पुलिस पर दबाव डालने की कोशिश की। गुरुग्राम में दीपक पलटा को पकड़ा तो उसने पुलिस के सादा कपड़ों में होने पर एतराज जताया। कहा कि उसका भतीजा झारखंड कैडर का आईपीएस अधिकारी है और चाचा पंजाब से रिटायर्ड आईपीएस हैं। इसके अलावा विनय तेजा ने पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। उसे कानून की जानकारी है। पुलिस बिना नोटिस गिरफ्तार नहीं कर सकती। पुलिस किसी के रौब में नहीं आई और गिरफ्तार करके ले आई।
4 of 7
सतेंद्र उर्फ बॉबी
- फोटो : अमर उजाला
कैश लूटने में शामिल था पूर्व विधायक का बेटा
पुलिस के मुताबिक, हवाला कारोबार में आरोपियों का कमीशन ढाई लाख से 50 हजार रुपये तक फिक्स था। एसएसपी ने बताया कि सभी आरोपी कारोबारी को लेकर आरडीसी के दुर्गा टावर स्थित अधिवक्ता अतुल त्यागी के चैंबर में पहुंचे। अरविंद त्यागी अतुल त्यागी का बहनोई है।
विज्ञापन
5 of 7
पीड़ित व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
चैंबर में अरविंद त्यागी, सतेंद्र उर्फ बॉबी पहले से मौजूद थे और बाद में राजीव त्यागी व गौरव चौधरी को बुला लिया। वहां सतेंद्र उर्फ बॉबी व अरविंद त्यागी ने कारोबारी की रकम लूटने का मन बना लिया। चारों ने कारोबारी से एक बैग लूट लिया, जबकि दूसरा बैग कारोबारी ने नहीं छोड़ा। जिसके चलते आरोपियों ने तमंचे की बट से उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
लूटपाट के बाद मेरठ के मॉल में की खरीदारी
एसएसपी ने बताया कि लूटपाट के बाद सतेंद्र उर्फ बॉबी अपनी कार में अरविंद त्यागी, राजीव त्यागी और गौरव चौधरी को लेकर मेरठ पहुंचा। वहां सभी आरोपियों ने लूट की रकम से कपड़े व अन्य सामान की खरीदारी की। लूट की रकम अरविंद त्यागी की पत्नी रीना के पास से मिलने के चलते उसे गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
ये हुए गिरफ्तार
कारोबारी के साथ हुई घटना में सतेंद्र उर्फ बॉबी निवासी न्यू शिवपुरी हापुड़, विनय तेजा निवासी कृष्णानगर गुंटूर आंध्र प्रदेश, दीपक पलटा निवासी डीएलएफ फेज-1 गुरुग्राम, आशीष भसीन निवासी ईस्ट पटेल नगर दिल्ली, सुरेंद्र पाल निवासी बुराड़ी दिल्ली, आयुष निवासी मसूदपुर बसंतकुंज दिल्ली, विशाल मित्तल निवासी रामप्रस्थ लिकं रोड, मनोज शर्मा निवासी ग्राम सहजी थाना नकुड़ सहारनपुर, राजीव त्यागी निवासी त्यागी मार्केट कोठी गेट हापुड़ तथा अरविंद त्यागी और उसकी पत्नी रीना त्यागी निवासी त्यागी नगर हापुड़ को गिरफ्तार किया है।