फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: एक साल बाद घर के लिए रवाना हुए किसान, कुछ थे खुश तो कुछ हो रहे थे भावुक, देखें तस्वीरें

Wed, 15 Dec 2021 01:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
यूपी गेट पर हवन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के यूपी गेट से किसानों ने बुधवार सुबह हवन और पूजा पाठ कर अपने घर कर दी।। किसानों ने यूपी गेट से फतह मार्च निकालने से पहले हवन किया। इसमें किसान नेता गौरव टिकैत, मीडिया प्रभारी शमशेर राणा होशियार सिंह और अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 12
भाकियू नेता राकेश टिकैत का स्वागत करते किसान - फोटो : अमर उजाला
भाकियू नेता राकेश टिकैत भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। फतह मार्च में किसान उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

3 of 12
रवाना होने से पहले एक-दूसरे मिलते समय महिला किसान भावुक हो गईं - फोटो : अमर उजाला
हवन करने के बाद किसान एक-दूसरे से गले मिले। देशभक्ति गीतों पर भी डांस किया। विदा होने से पहले किसान खुश और भावुक दोनों थे। एक साल तक यहां रहकर लोगों को एक लगाव सा हो गया था जिसके चलते जाते वक्त कई लोग रोते भी दिखे।

4 of 12
हाईवे पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद में अपने ऑफिस या अन्य कार्यों से जा रहे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस दौरान पुलिस व ट्रैफिक पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 12
हाईवे पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम के अनुसार यूपी गेट से किसान गाड़ी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मुजफ्फरनगर किसान भवन सिसौली तक फतेह मार्च निकाला गया है।
विज्ञापन

6 of 12
यूपी गेट पर एकत्र हुए किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
किसानों के जाने के बाद पुलिस ने यहां सफाई अभियान शुरू कर दिया है जिसके बाद यह रोड सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

7 of 12
रवाना होने से पहले तैयारी करते हुए खुशी मनाते किसान - फोटो : अमर उजाला
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर किसानों से यूपी गेट पर पहुंचने का आह्वान मंगलवार को ही किया था। वहीं, यूपी गेट आंदोलन स्थल से मंगलवार को ही भाकियू के भी अधिकांश तंबू व टेंट हट गए हैं।

8 of 12
प्रतीक चिह्न की पूजा करता किसान - फोटो : अमर उजाला
किसानों में खुशी है कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस ले लिया। मगर कुछ दिनों बाद ही अन्नदाता एक जनवरी से सरकार से अपनी आय दो गुना होने के बारे में सवाल पूछेगा, क्योंकि सरकार ने पूर्व में भरोसा दिया था कि वर्ष 2022 से किसानों की आय दोगुना हो जाएगी।  

9 of 12
मोदी नगर में राकेश टिकैत का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
किसानों का फतह मार्च मोदी नगर पहुंच गया है। मोदी नगर मंदिर पर किसान नेता राकेश टिकैत का स्वागत व सम्मान किया गया।

10 of 12
यूपी गेट पर सफाई कर्मचारियों का स्वागत करते किसान नेता - फोटो : अमर उजाला
किसानों के रवाना होने के बाद प्रदर्शन स्थल की सफाई की जा रही है। गुरुवार को फतह यात्रा में रवाना होने से पहले किसान नेताओं ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया।

11 of 12
किसानों ने यूपी गेट से टेंट हटा दिए हैं - फोटो : अमर उजाला
अपनी मांगें पूरी होने के बाद यूपी गेट पर किसानों ने रविवार को अपने-अपने टेंट हटा लिए। किसान नेता इस बात से खुश हैं कि सरकार ने तीन कृषि कानून रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन

12 of 12
रवाना होने से पहले किसान काफी खुश नजर आए। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं - फोटो : अमर उजाला
रवाना होने से पहले किसानों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस बीच मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय टेनी की गिरफ्तारी की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें