सैफई महोत्सव में ऑल इंडिया दंगल में गाजियाबाद के पहलवानों का खूब डंका बजा। शाहपुर बम्हैटा के कुश्ती अखाड़ों के धुरंधरों ने ऑल इंडिया दंगल में एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। राष्ट्रीय पहलवान शोभित ने 86 किलो फ्रीस्टाइल में गोल्ड और 86 किलो वर्ग में ही पहलवान सत्यदेव ने सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में गाजियाबादी पहलवानों का बजा डंका
2 of 5
120 किलो भारवर्ग में पहलवान नितिन चौधरी को सिल्वर मेडल मिला। इंटरनेशनल पहलवान दीपक उज्ज्वल को 65 किलो भारवर्ग में ब्रांज मेडल से संतोष करना पड़ा। सभी विजेताओं को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में गाजियाबादी पहलवानों का बजा डंका
3 of 5
बम्हैटा कुश्ती अखाड़ा के तीन पहलवान शोभित, दीपक और नितिन चौधरी ने सैफई महोत्सव में हुए दंगल में एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की। नेशनल पहलवान शोभित का विजय अभियान जारी है। शोभित ने पिछले महीने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में 85 किलो में गोल्ड जीता था।
सैफई महोत्सव में गाजियाबादी पहलवानों का बजा डंका
4 of 5
शोभित और दीपक उज्ज्वल सोनीपत में चल रहे इंडियन नेशनल कैंप में भाग ले रहे हैं। बम्हैटा कुश्ती अखाड़ा के सीनियर पहलवान विजयपाल यादव ने बताया कि पहलवानों ने कड़ी मेहनत के बूते फिर खुद को साबित किया है।
शाहपुर बम्हैटा के संजय कुश्ती अखाड़े के पहलवान सत्यदेव ने सैफई महोत्सव में अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। पहलवान सत्यदेव ने 86 किलो वर्ग में लगातार छह कुश्तियों में नामी पहलवानों को पछाड़कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सपा जिला उपाध्यक्ष मानसिंह यादव के पुत्र सत्यदेव ने अलीगढ़ में हुए दंगल में भी जीत हासिल की थी। सत्यदेव की जीत को सपा नेता विनोद यादव ने कड़े परिश्रम का परिणाम बताया।