फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड का हापुड़ से कनेक्शन: जांच में चौंकाने वाला खुलासा, सच जानकर पुलिस भी हैरान

Sat, 23 Oct 2021 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 9
triple murder case - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद के गोठड़ा मोहताबाद में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपियों से वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के लिए हथियार यूपी के हापुड़ से छह हजार रूपये में ख़रीदे थे। पुलिस आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। अंदेशा है कि इतने बड़े कांड को अंजाम देने वाले पहले भी किसी वारदात में शामिल हो सकते हैं। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने हत्याकांड के चंद घंटों के अंदर ही आरोपी नीरज को उसके साथी लेखराज के साथ गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को 25 अक्तूबर को अदालत में पेश किया जाएगा।

चरित्र के शक में पत्नी सहित तीन की हत्या
हरियाणा के फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर अपनी पत्नी, सास, साले व उसके दोस्त को गोली मार दी। घटना में पत्नी,सास व साले का दोस्त ने दम तोड़ दिया, जबकि साले को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

2 of 9
faridabad triple murder case - फोटो : अमर उजाला
क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल दो तमंचे, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर लिए हैं। आरोपी नीरज को अपनी पत्नी आयशा के के चरित्र पर शक था। इसके अलावा उसका अपने साले गगन से 10 लाख रुपये का लेनदेन भी था। 

 
विज्ञापन

3 of 9
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने गगन की शिकायत पर धौज थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। मूलरूप से पानीपत के समालखा निवासी गगन ने पुलिस को बताया कि बहन आयशा की शादी करीब चौदह साल पहले एनआइटी-एक निवासी नीरज चावला के साथ की थी।

4 of 9
घर के बाहर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नीरज का एनआइटी में काज-बटन व लेडीज टेलरिंग मैटेरियल का काम है। उनका एक 12 साल का बेटा भी है। नीरज अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस बात को लेकर उनका अक्सर आपस में झगड़ा भी रहता था। इसके चलते करीब एक साल से आयशा अपने बेटे के साथ मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन

5 of 9
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गगन सेक्टर-22 में रहने वाले अपने दोस्त राजन के साथ मिलकर पुरानी कारों व कोठियों की खरीद फरोख्त का काम करता है। गगन कई साल से सेक्टर 55 में परिवार के साथ रह रहा था। 
विज्ञापन

6 of 9
मृतक राजन - फोटो : अमर उजाला
करीब  एक माह पहले उसने मोहताबाद में एक मकान किराए पर ले लिया और अपनी पत्नी, बच्चों, मां व बहन के साथ वहीं रहने लगा। दो दिन पहले गगन अपने परिवार के साथ खाटूश्याम घूमने गया था। राजन भी उनके साथ था। वापस आने पर राजन उनके घर रुक गया। 
विज्ञापन

7 of 9
मृतक आयशा - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार रात खाना खाकर आयशा और सुमन नीचे कमरे में सो गईं। गगन, राजन और 12 वर्षीय भांजा ऊपर कमरे में सोए थे। रात करीब पौने तीन बजे गगन को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसका जीजा नीरज व उसका दोस्त लेखराज राजन को गोली मार रहे थे। 

8 of 9
आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों ने गगन पर भी गोली चलाई, जो उसकी कमर में लगी। फिर दोनों आरोपी नीचे गए और गगन की बहन आयशा और मां सुमन को गोली मार दी। आरोपियों ने आयशा और सुमन पर चाकू से भी वार किए। 
विज्ञापन

9 of 9
मृतक सुमन - फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद दोनों फरार हो गए। इस घटना में गगन घायल हो गया था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना है कि दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें