Child Rape
- फोटो : Demo Photo
कोई करें परेशान तो बेझिझक करें शिकायत
छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने के दौरान या किसी अन्य जगह पर कोई युवक परेशान करता है तो वह इसकी शिकायत बेझिझक कर सकती हैं। यौन शोषण या अन्य महिला विरुद्ध अपराध की शिकायत स्पेशल वूमेन हेल्पलाइन नंबर 1091 पर की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 100 व 112 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
परिजन बच्चों की करें ज्यादा देखरेख
यह बेहद दुखद घटना है। इस तरह के लोग मानसिक विकृति से परेशान होते हैं या नशे की लत में पड़े होते है। ऐसे लोग एंटी डिसऑर्डर का शिकार होते हैं। यह लोग परिजनों की ज्यादा सुनते नहीं हैं। पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा मतलब नहीं रखते हैं। इससे बचाव के लिए लोगों को अपने बच्चों की ज्यादा देखरेख करनी चाहिए। बच्चों को छूने के भाव की जानकारी देनी चाहिए।- डॉ. अंकुर, मनोचिकित्सक, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल