फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है लालू के बेटी-दामाद की वो प्रॉपर्टी जो कौड़ियों में खरीदी, असल कीमत है चौंकाने वाली

Sun, 30 Jul 2017 08:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मीसा भारती फिलहाल अपनी प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं क्योंकि शनिवार को सुबह-सुबह दिल्ली में उनके तीन ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने छापे मारे। ये छापेमारी मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत की गई है। ईडी का मानना है कि 800 करोड़ रुपयों के काले धन को फर्जी कंपनियां (शैल कंपनी)बनाकर व्हाइट मनी में बदल गया है। इन्हीं पैसों से दिल्ली में मीसा भारती और उनके पति के नाम तीन प्रॉपर्टी खरीदी गई जिनकी कीमत करोड़ो में है। हम आपको बता रहे हैं दिल्ली में मीसा भारती और उनके पति की उन प्रॉपर्टी के बारे में जो खरीदे तो गए कौड़ियों के दाम पर लेकिन उनकी असल कीमत कई करोड़ है।
विज्ञापन

2 of 6
जिस प्रॉपर्टी को लेकर आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के जाल में लालू की बेटी और दामाद फंसे हैं उनकी कीमत के बारे में जानकर आप चौंक सकते हैं। देश की राजधानी दिल्ली में जहां आम आदमी के लिए एक फ्लैट बनाना भी मुश्किल होता है वहीं,लालू की बेटी और दामाद के इस शहर में कई आलीशन कोठियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में हैं। आइए जानते हैं दिल्ली में इनकी बेनामी संपत्ति के बारे में...
विज्ञापन

3 of 6
पहली प्रॉपर्टी:
दिल्ली में इनकी पहली प्रापर्टी बिजवासन इलाके में है जिसके मालिक शैलेश व मीशा भारती बताए जाते हैं।
ये है पता: फॉर्म नंबर 26 पालम फार्म बिजवासन दिल्ली। 
बेनामीदार: मिशेल पैकर्स
बेनिफिशयल ऑनर: मिसा भारती और शैलेश
कागजी कीमत: 1.41 करोड़ रुपये
बाजार कीमत: 40 करोड़ रुपये

4 of 6
दूसरी प्रॉपर्टी:
दिल्ली में दूसरी प्रापर्टी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है जिसके मालिक तेजस्वी, चंदा और रागिनी यादव बताए जाते हैं।
ये है पता: डी-1088,  न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी,दिल्ली। 
बेनामीदार: एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
बेनिफिशयल ऑनर:तेजस्वी, चंदा और रागिनी यादव
कागजी कीमत: 5 करोड़ रुपये
बाजार कीमत: 40 करोड़ रुपये
विज्ञापन

5 of 6
तीसरी प्रॉपर्टी:
दिल्ली में तीसरी प्रापर्टी दानापुर बिहार में दिखाई गई है लेकिन उसका पता दिल्ली का न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी है। इसके मालिक तेजस्वी और राबड़ी देवी बताए जाते हैं।
ये है पता: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी,दिल्ली। 
बेनामीदार: डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड
बेनिफिशयल ऑनर:तेजस्वी और राबड़ी देवी
कागजी कीमत: 1.9 करोड़ रुपये
बाजार कीमत: 60 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीसा भारती - फोटो : social media
चौथी प्रॉपर्टी:
चौथी प्रापर्टी वैसे तो फुलवारी शरीफ पटना में है। इसके मालिक तेजस्वी और राबड़ी देवी बताए जाते हैं।
बेनामीदार: एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, दिल्ली।
बेनिफिशयल ऑनर:तेजस्वी और राबड़ी देवी
कागजी कीमत: ----
बाजार कीमत: ----
इन चारों प्रॉपर्टी की कीमत कागजों पर 9.32 करोड़ बताई गई है जबकि इन संपत्तियों का असल बाजार भाव लगभग 170 से 180 करोड़ रूपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें