फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से फोन पर बात करने के तुरंत बाद इस एक्ट्रेस ने लगा ली फांसी, जानिए क्या थी वो बात

विज्ञापन
1 of 10
bidisha
आसामी सिंगर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिहू डांसर विदिशा बेजबरुआ की आत्महत्या से उनका पूरा परिवार सदमे में है। गुरुग्राम में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली विदिशा ने आखिरी बार किसे कॉल किया था और उस दिन क्या हुआ था ये सभी बातें उनके प‌िता ने बताई हैं जो बेहद चौंकाती हैं।
विज्ञापन

2 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : द ह‌िंदू
विदिशा के परिवार को बस यही बात खाए जा रही है कि आखिर उन्होंने क्यों अपनी बेटी के दुख को नहीं समझा उसके बताने पर भी उसकी बात को ज्यादा महत्व नहीं दिया।
विज्ञापन

3 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीड‌िया
विदिशा के पिता ने पुलिस को बताया है कि जिस शाम उसने खुदकुशी की उसी शाम उसने उन्हें फोन किया था और कहा था कि वो अपने पति से तलाक चाहती है। लेकिन उन्होंने विदिशा को समझा दिया लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

4 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : अमर उजाला
विदिशा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी अपनी शादी से खुश नहीं थी और पिछले कुछ महीने में हालात बद से बदतर हो गए थे। सोमवार को उसने मुझे शाम 5 बजे फोन किया और तलाक लेने की बात कही तो मैंने उसे समझाने की कोशिश की कि जल्दबाजी में कोई फैसला ना करे। लेकिन उसने गुस्से में ये कहकर फोन काट दिया कि अब मुझे मेरा फैसला खुद लेने ‌दीजिए।
विज्ञापन

5 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीड‌िया
इसके बाद मैंने तुरंत निशित को मुंबई फोन किया और कहा कि वो उसके साथ रहे लेकिन उसने साफ-साफ मना कर दिया। इसके कुछ ही घंटो बाद रात 9 बजे हमें उसकी मौत की दुखद खबर मिली।
विज्ञापन

6 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीड‌िया
जब विदिशा ने ये कदम उठाया तो उसका पति निशित मुंबई में था। पुलिस का कहना है कि सुसाइड से पहले विदिशा का निशित से फोन पर झगड़ा हुआ होगा।
विज्ञापन

7 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीड‌िया
पिता का कहना है कि विदिशा ने अपनी शादी में परेशानी के बारे में मां रंजीता और भाई कौशिक के साथ ही अपने कुछ दोस्तों को भी बताया था। उसने इन लोगों से पति के अफेयर के बारे में भी बताया था। अब उनकी मांग है कि उनके दामाद को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

8 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीड‌िया
विदिशा की शादी निशित से पिछले साल 28 अप्रैल को हुई थी। दोनों इसी ‌रविवार को गुड़गांव के सुशांत अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए थे।

9 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीड‌िया
विदिशा ने अपनी पढ़ाई निकोल्स से 2007 में पूरी की। उसने गुवाहाटी के कॉटन कॉलेज से अंग्रेजी में ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उसने मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया और साथ ही साथ दिल्ली के आईआईएमसी से पत्रकारिता में ही पोस्टग्रैजुएट डिप्लोमा किया।
विज्ञापन

10 of 10
bidisha bezbaruah - फोटो : सोशल मीड‌िया
विदिशा के दोस्त बताते हैं कि वैसे तो उसने हाल ही में फिल्म जग्गा जासूस में एक डांस में काम किया था लेकिन वो आसामी टीवी इंडस्ट्री में एक चर्चित चेहरा थी। साथ ही वो प्लेबैक सिंगर भी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें