फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ट्रिपल मर्डर: चश्मदीद ने बताया क्यों गुस्से में आग बबूला हो गया था हितेंद्र, क्या हुआ था उसी खूनी रात में

Wed, 09 Mar 2022 08:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मृतक विजय सुरेंद्र और की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुभाष प्लेस इलाके में रविवार रात हुए तिहरे हत्याकांड के आरोप हितेंद्र यादव को अपने किए पर कोई पचतावा नहीं है। दावा किया जा रहा था कि पत्नी और दो सालों की हत्या करने के बाद हितेंद्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन उसके रिवाल्वर में गोली खत्म हो गई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने इससे साफ इंकार किया है। वहीं उस रात हितेंद्र के घर पर मौजूद उसके दोस्त और चश्मदीद ललित ने भी पुलिस को उस रात की पूरी कहानी विस्तार से बताई है।

बता दें कि हितेंद्र की पत्नी सीमा के घरवालों ने ललित पर आरोप लगाया है कि उसने हितेंद्र को भड़काया था लेकिन ललित ने इस बात से साफ इनकार किया है। ललित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आखिर हितेंद्र को उस रात इतना गुस्सा क्यों आया और फिर क्या-क्या हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस वारदात के चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। हत्याकांड के चश्मदीदों का बयान लिया जा रहा है। इन्हीं में से एक चश्मदीद है हितेंद्र का दोस्त ललित जो वारदात वाली रात घटनास्थल पर मौजूद था। 
विज्ञापन

3 of 6
delhi police - फोटो : अमर उजाला
सीमा के परिवार ने आरोप लगाया था कि ललित के उकसाने पर ही हितेंद्र ने अपनी पत्नी और दोनों सालों को गोली मारी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में यह बात साफ नहीं हुई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि हितेंद्र का दोस्त ललित झगड़े के दौरान बीच-बचाव करा रहा था।

4 of 6
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
सीमा ने बेटे जय को मारा थप्पड़ तो आया था हितेंद्र को गुस्सा
ललित का कहना है कि शायद हितेंद्र को गुस्सा तब आया जब सीमा ने अपने छोटे बेटे जय को थप्पड़ मार दिया। इस बात पर हितेंद्र आग बबूला हो गया। उसने गुस्से में पहले दोनों सालों को गोली मार दी। बबीता ने पति को बचाने का प्रयास किया तो हितेंद्र ने उसे हट जाने के लिए कहा। उसके नहीं हटने पर हितेंद्र ने बबीता के पैर में गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात के समय वहां मौजूद विजय की पत्नी बबीता, बबीता का भाई चंद्रभान उर्फ चमन, चंद्रकला व अन्यों के बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
वैध मिला हितेंद्र के रिवाल्वर का लाइसेंस
उधर बेटी और दो बेटों को खोने वाली चंद्रकला (65) का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हितेंद्र की सास चंद्रकला के बयान पर ही हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी हितेंद्र ने वर्ष 2009 में रिवाल्वर का लाइसेंस लिया था। उसके बाद से लगातार वह अपने हथियार के लाइसेंस का नवीनीकरण करा रहा था। जांच के दौरान उसके रिवाल्वर का लाइसेंस वैध मिला है। पुलिस उसको जांच के लिए एफएसएल को भेजने की तैयारी कर रही है। मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने किसको कितनी गोली मारी, इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
wife and two brothers murder shakurpur - फोटो : अमर उजाला
सदमे में है सीमा की मां
उधर सीमा की मां वारदात को बाद से गहरे सदमे में है। दो बेटों और बेटी की मौत के बाद वह ठीक से खाना भी नहीं खा रही है। परिजन उनको समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी परिवार सदमे में है, जब थोड़े हालात बेहतर होंगे तो परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि घरेलू कलह में ससुराल वालों के दखल के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो सालों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि साले की पत्नी के पैर में गोली मारकर उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें