फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां: पति से झगड़कर तीन माह की मासूम का धागे से घोंटा गला, फिर रो-रोकर खुद का किया बुरा हाल, कह रही एक ही बात

Sat, 16 Apr 2022 09:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फाइल फोटो - फोटो : Pixabay
उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मां ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपनी दूधमुंही बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। दरअसल सुबह नाश्ता बनाने को लेकर महिला का पति से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति काम पर चला गया तो उसने गुस्से में बच्ची का गला घोंट दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अंजलि (26) के रूप में हुई है। महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिवार के हवाले कर दिया है। शालीमार बाग थाना पुलिस पति से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : istock
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार के दरभंगा की रहने वाली अंजलि अपने परिवार के साथ गली नंबर-8, हैदरपुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। करीब दो साल पहले अंजलि की संजीत कुमार नामक युवक से शादी हुई थी। संजीत मॉडल टाउन इलाके में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। दोनों के यहां एक बेटी हुई। बच्ची फिलहाल तीन माह की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
गुरुवार सुबह संजीत ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहा था। इस बीच नाश्ता बनाने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच खूब बहस हुई। संजीत गुस्से में काम पर चला गया। इस बीच गुस्से में अंजलि ने घर में मौजूद धागे को बेटे के गले पर लपटा और उसका गला घोंट दिया। बाद में वह बच्ची के शव के पास बैठी रही। वारदात के बाद उसे पछतावा हुआ।

4 of 5
delhi police - फोटो : अमर उजाला
उसने खुद ही मकान मालिक को बताया। दोपहर करीब 2.14 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच संजीत भी वहां पहुंच गया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अंजलि को अपने किए पर खूब पछतावा था। बेटी की हत्या करने के बाद उसका रो-रोककर बुरा हाल था। वह बार-बार कहे जा रही थी उसने गलती से ऐसा किया। पुलिस ने अंजलि को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें