फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Murder: जान निकलने तक पत्थर से मारता रहा बदमाश, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया दिल्ली का दिल दहलाने वाला हत्याकांड

Sat, 04 Jun 2022 10:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में  शुक्रवार दोपहर पैसे की लेन-देन के विवाद में एक घोषित बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक की चाकू से गला रेत दिया। इतने पर आरोपियों का दिल नहीं भरा तो उनलोगों ने युवक के सिर पर तब तक पत्थर से हमला करते रहे जब तक वह मर नहीं गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश कर रही है। जांच में पता चला है कि मृतक पर भी अपराधिक मामले दर्ज थे और वह भी आदर्श नगर थाने का घोषित बदमाश था।  मृतक की शिनाख्त नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह आजादपुर गांव में अपनी दिव्यांग मां के साथ रहता था। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। वह ढोल बजाने का काम करता था। आदर्श नगर पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे आजादपुर गांव में युवक की हत्या किए जाने की जानकारी मिली।

 
विज्ञापन

3 of 5
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने गली में नरेंद्र को खून से लथपथ हालात में पड़े देखा। पुलिस उसे पास के अस्पताल में ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आस पास छानबीन करने के दौरान को सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला। जिसमें पूरी घटना कैद हो गई थी। 

 

4 of 5
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि नरेंद्र घटना के समय सब्जी लेने घर से निकला था। घर से कुछ दूरी पर ही राहुल और उसका एक दोस्त उसे रोक लिया और हाथापाई करने लगे।  आरोपियों ने उसे एक घर के दरवाजे के पास गिरा दिया और उसपर चाक़ू से अनगिनत हमला कर दिया। उसके बाद हमलावरों ने उसपर पत्थर से तब तक हमला करते रहें जब तक वह अचेत नहीं हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delhi Murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने फुटेज के जरिए एक आरोपी की पहचान राहुल के रूप में की। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी और कुछ देर बाद ही उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नरेंद्र के रुपये की लेन-देन को लेकर विवाद था। पैसे देने में आनाकानी करने पर उसने उसपर हमला किया। पुलिस फरार उसके दोस्त की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें