अक्सर आपने सुना होगा कि लोग बेटे की चाहत में कई लड़कियां पैदा कर लेते हैं, लेकिन शायद ही ऐसा सुना हो कि पहला बच्चा बेटा होने के बाद भी दूसरे बच्चे के लिए भी बेटे की चाहत हो। अगर हो भी तो दूसरा बच्चा बेटी होने पर एक मां उससे नफरत करे, उसे दुत्कारे और अंत में उसका गला दबाकर ही मार डाले। लेकिन ऐसा ही हुआ है देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में जहां एक मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बच्ची को न सिर्फ मौत के घाट उतार दिया बल्कि उसके ऊपर शक न जाए इसके लिए काफी नाटक भी किए। आगे पढ़ें क्या है पूरा मामला...