मृत नवजात की दादी
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डिम्पल ने बच्ची का गला दबा दिया और उसे दूसरी मंजिल पर रखे एक खराब ओवन में डाल दिया। इसके बाद वह पहली मंजिल पर आ गई। वह कमरा बंद कर अपने चार वर्ष के बेटे को पीटने लगी। पति, सास व देवर ग्राउंड फ्लोर पर अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। वह शोर सुनकर ऊपर गए तो देखा कि डिंपल चार वर्ष के बेटे को पीट रही थी। कमरा अंदर से बंद थ। इन लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर बेटे को बचाया। इस दौरान डिम्पल बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जाकर पता लगा कि उसने बेहोश होने का नाटक किया था।