देश की राजधानी दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में पान मसाला फैक्टरी में लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। पुलिस ने लापरवाही से मौत और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में लिफ्ट टूटने से हुए हादसे में मृत तीन कर्मचारियों के शव का हरिनगर स्थित डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजन शव लेकर अस्पताल परिसर से बाहर निकलने के दौरान गेट पर नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि इस घटना की जांच में पुलिस ने लापरवाही की है। घटना की जानकारी परिवार वालों को काफी देर से दी गई। पुलिस भी काफी देर से घटनास्थल पर पहुंची थी। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने पर ये लोग शव ले जाने को राजी हुए।
विज्ञापन
2 of 9
Delhi Lift Incident
- फोटो : अमर उजाला
भाई जगजीत ने कहा-कुलवंत का दिल्ली में मन नहीं लग रहा था
कुलवंत का मन दिल्ली में नहीं लग रहा था, वह विदेश जाना चाहता था। वह विदेश चला गया होता तो जिंदा होता। यह कहकर उसके बड़े भाई जगजीत सिंह की आंखों से आंसू छलक उठे। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले दीपक को पहली सैलरी मिलने वाली थी। घटना में मृतक के परिवार वालों ने फैक्टरी के मालिक और मैनेजर पर लापरवाही बरतने का आरोपी लगाया है।
विज्ञापन
3 of 9
Delhi Lift Incident
- फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि घटना के तुरंत बाद ही अगर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। वहीं सन्नी के परिवार वालों का कहना है कि वह परिवार में कमाने वाला अकेला था। परिवार वालों ने मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।
4 of 9
Delhi Lift Incident
- फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों ने बताया कि सभी मृतक एक कंपनी के जरिये फैक्टरी के हाउस कीपिंग विभाग में काम करते थे। जगजीत सिंह ने बताया कि कुलवंत साल 2017 में जार्डन गया था, जहां वह काम करता था। 2020 में कोरोना महामारी की वजह से वह दिल्ली आ गया लेकिन लॉकडाउन की वजह से वह वापस नहीं जा सका।
विज्ञापन
5 of 9
Delhi Lift Incident
- फोटो : अमर उजाला
2021 में वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन पिता का देहांत हो जाने की वजह से उसे विदेश जाना टालना पड़ा था। जगजीत ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, दादी और छोटी बहन है। कुलवंत डेढ़ साल से यहां काम कर रहा था।
विज्ञापन
6 of 9
मृतक कुलवंत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उसने चौंकाने वाली बात बताई कि रविवार को वह पहली बार लिफ्ट में सवार हुआ था और हादसे का शिकार हो गया। जगजीत यह कहकर रोने लगा कि कुछ दिन से कुलवंत कह रहा था कि उसका दिल्ली में मन नहीं लग रहा है और वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता है।
विज्ञापन
7 of 9
मृतक दीपक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दीपक के छोटे भाई भुवनेश ने बताया कि उसने एक महीना पहले ही फैक्टरी में काम करना शुरू किया था। उसने बताया कि उसका भाई काफी खुश था कि उसे पहली सैलरी मिलने वाली है। उसने आरोप लगाया कि घटना में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई लेकिन फैक्टरी की ओर से कोई भी हाल चाल तक पूछने तक नहीं आया है।
8 of 9
फैक्टरी में लिफ्ट गिरने से तीन मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि सवा तीन बजे घटना हुई और परिवार वालों को पुलिस ने सवा पांच बजे इसकी जानकारी दी। घटना होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कर्मचारियों को फैक्टरी से बाहर निकाल दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। उनका कहना है कि घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
वहीं सन्नी के भाई संजय ने बताया कि सन्नी शादीशुदा था और उसका 11 साल का बेटा है। सन्नी परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद घर में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं है। परिवार को मुआवजा मिलने के साथ साथ एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए।