फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद बना पति: सो रही पत्नी के सिर पर कुकर-सिलेंडर से ताबड़तोड़ वार, फिर चाकू से किए कई हमले, घंटों शव के साथ बैठा रहा

Fri, 04 Feb 2022 12:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आरोपी हाशिम - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में ऑटो चालक ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पहले तो पत्नी के सिर पर कुकर व छोटे गैस सिलेंडर से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे पत्नी का सिर फट गया। जब उसे लगा कि पत्नी की मौत नहीं हुई तो उसने चाकू से पांच से छह वार कर उसकी हत्या कर दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक हाशिम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

शादी के बाद से ही होने लगा था झगड़ा, इसलिए परिवार से अलग रह रहे थे पति पत्नी

पुलिस ने पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। पत्नी प्रेमी सलमान के साथ जाना चाहती थी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कुकर, छोटा गैस सिलेंडर व चाकू बरामद कर लिया गया है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार पेशे से ऑटो चालक हाशिम(26) पत्नी शाहीन खान(20) के साथ तुगलकाबाद एक्सटेंशन में किराए के मकान में रहता था। दोनों करीब दो महीने पहले यहां पर किराए पर रहने आए थे। दोनों की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और दोनों के कोई बच्चा नहीं है। शादी के बाद ही दोनों में झगड़ा होने लग गया था। इस कारण वह परिवार से अलग तुगलकाबाद एक्सटेंशन में रहने आ गया था।
विज्ञापन

3 of 6
delhi police - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। झगड़े में शाहीन ने कहा वह मायके जाएगी तो भाग जाएगी और फिर वह(हाशिम) उसे तलाक दे देगा। पत्नी ने अपने प्रेमी सलमान को भी फोन करने की बात कही थी। इस पर दोनों का झगड़ा हो गया था। उस समय तो झगड़ा शांत हो गया। 

जब रात करीब एक बजे शाहीन सो गई तो आरोपी ने पहले तो कुकर से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिर छोटे गैस सिलेंडर से वार कर दिए। इसके बाद भी उसे लगा कि पत्नी की मौत नहीं हुई है तो आरोपी ने चाकू से पत्नी की गर्दन पर पांच से छह वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पत्नी के शव के साथ कई घंटे बैठा रहा।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
रात करीब साढ़े तीन बजे वह गोविंदपुरी थाने पहुंचा और ड्यूटी अफसर को बताया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। ड्यूटी अफसर ने इसकी जानकारी सीनियर अफसरों को दी। एसआई राजेंद्र कुमार मीणा को मौके पर भेजा गया। शाहीन का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी हाशिम को गिरफ्तार कर लिया। पत्नी शाहीन के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। शाहीन के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी के साथ जाना चाहती थी पत्नी-
हाशिम ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी शाहीन के सलमान नामक युवक से प्रेम संबंध थे। वह उससे तलाक लेकर सलमान के साथ रहना चाहती थी। उसने झगड़े के समय भी सलमान को फोन करने की बात कही थी। इस कारण हाशिम ने करीब दो महीने पहले तुगलकाबाद एक्सटेंशन में किराए पर घर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
delhi police - फोटो : Amar Ujala
पत्नी के शव के साथ बैठा रहा आरोपी-
हाशिम पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव के साथ काफी देर तक बैठा रहा। वह पत्नी से बहुत प्यार करता था। झगड़े के दौरान उसने पत्नी को बहुत समझाया था, मगर पत्नी ने उसकी एक नहीं सुनी और घर से भाग जाने की बात कही। इस बात पर हाशिम आग बबूला हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें