फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: बड़ा सवाल...काट दी गई थी इमारत की बिजली तो फिर कैसे लगी आग, CCTV खोलेंगे राज

Tue, 06 Sep 2022 10:18 AM IST
शाहरुख खान शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
चांदनी चौक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के चांदनी चौक के कूचा नटवा स्थित वीआर ट्रेडर्स की जिस इमारत में आग लगी उसकी बिजली शनिवार को ही काट दी गई थी। दरअसल रविवार को मार्केट की छुट्टी थी। इस वजह से बिल्डिंग के मालिकों ने इमारत की बिजली बंद करवा दी थी। ऐसे में बिजली बंद होने के बावजूद आग कैसे लगी, इसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहां मौजूद आशंका जता रहे थे कि शायद किसी ने नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझकर इमारत में लगाई। पुलिस इसकी पड़ताल भी कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कूचा नटवा की वीआर ट्रेडर्स बिल्डिंग में काम करने वाले कर्मचारी ने भूपेंद्र ने बताया कि हर रविवार को या किसी भी छुट्टी से पहले मार्केट की बिजली को बंद कर दिया जाता था। कारोबारियों का मानना था कि यदि बिजली चालू रहेगी तो शार्ट सर्किट होकर आग लग सकती है। 
विज्ञापन

2 of 7
दिल्ली में लगी आग पर काबू पाते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को भी ऐसा ही किया गया था। रविवार को जिस समय आग लगी इमारत की बिजली उस समय भी बंद थी। ऐसे में आग कैसे लगी, उसको लेकर बड़े सवाल किए जा रहे हैं। वहीं मार्केट के प्रधान राम किशन ने बताया कि मौजूदा समय त्योहारों का है। ऐसे में देशभर के छोटे बड़े सभी कारोबारी मार्केट में माल लेने आ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
दिल्ली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
उसको देखते हुए यहां के सभी कारोबारियों ने अपने-अपने गोदामों में भरा हुआ था। शुक्रवार को भारी मात्रा में लोगों का माल आया था। आग से इनका सब कुछ जलकर खाक हो गया। अब इन कारोबारियों को अपने भविष्य की चिंता सता रही है।

4 of 7
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आग की वजह से बाजार रहे बंद...
चांदनी चौक के कूचा नटवा इलाके में आग लगने की घटना के कारण लोगों ने अपना शोक प्रकट करते हुए सोमवार को कपड़ा बाजार को बंद रखा। जिन कारोबारियों का नुकसान हुआ था सोमवार को उनके परिजन भी मार्केट में जुटे रहे। यहां तक घर की महिलाएं व बाकी लोग भी वहां मौजूद रहे। कारोबारियों का कहना था कि उनको अभी यह भी नहीं पता कि उनका कितना नुकसान हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा की वजह से कारोबारियों को उनकी दुकान व गोदाम तक नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

5 of 7
Delhi Fire - फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग के सामने मौजूद था पीपल का बड़ा पेड़, दमकल कर्मियों को हुई दिक्कत...
कूचा नटवा इलाके में लगी आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर तो पहुंच गई लेकिन जिस इमारत में आग लगी थी, उसके ठीक सामने एक बड़ा पीपल का पेड़ था। ऐसे में बिल्डिंग तक पानी पहुंचाने में खासी दिक्कत हो रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
दिल्ली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर मार्केट में जिस जगह आग लगी थी, उसके ठीक सामने तो चौड़ी सड़क थी। लेकिन आग जाकर दमकल की गाड़ियों को मोड़ने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में बचाव कार्य में खासी दिक्कत हो रही थी। दूसरी ओर पीछे संकरी गली में लगी आग तक पानी नहीं पहुंच रहा था। चाहकर भी दमकलकर्मी यहां पर हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल नहीं कर पाए चूंकि पर तारा का जंजाल था। ऐसे में आग पर काबू पाने में 16 घंटे में जुट गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चांदनी चौक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो फायर सिस्टम से लिया गया पानी...
आग लगने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में खासी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में आग बढ़ने लगी। सोशल मीडिया पर दमकल कर्मियों के पास पानी न होने की बात चलने लगी। हालात को देखते हुए दमकल कर्मियों ने मेट्रो प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद मेट्रो प्रशासन ने अपने फायर सिस्टम से दमकल कर्मियों को पानी दिया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें