फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम प्लीज इधर आ जाइए प्लीज: ...और युवती ने लगा दी अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से छलांग, तस्वीरें देख दहल जाएगा दिल

Fri, 15 Apr 2022 02:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
mute girl commits suicide - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 7.15 बजे थे, अचानक अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर आए यात्रियों की नजर प्लेटफॉर्म-2 के पास बनी चहारदीवारी पर ठहर गई। एक युवती चहारदीवारी की मुंडेर पर खड़ी होकर नीचे कूदने को तैयार थी। लोगों ने शोर मचाया तो प्लेटफॉर्म पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान भागकर आ गए। जैसे ही वे युवती के पास जाने लगे, वह कूदने को तैयार होने लगी। मैडम प्लीज इधर आ जाइए..कहकर जवानों ने उसे हटाने की कोशिश की। आसपास  के लोग भी उसे न कूदने के लिए कहने लगे। इसी बीच सीआईएसएफ के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ लोगों व जवानों को एक कंबल के साथ नीचे ठीक उस जगह खड़ा कर दिया, जहां युवती ऊपर से कूदने को तैयार थी। करीब 7.30 बजे उसने नीचे छलांग लगा दी, नीचे मौजूद लोग उसे लपकने में कामयाब रहे, लेकिन युवती का शरीर फर्श से टकरा गया। अस्पताल में भर्ती करवाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
मेट्रो स्टेशन से कूदी लड़की - फोटो : अमर उजाला
युवती के कूदने और बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने सीआईएसएफ और युवती को बचाने वाले लोगों की जमकर तारीफ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती मूक-बधिर है।
 
विज्ञापन

3 of 7
mute girl commits suicide - फोटो : अमर उजाला
उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद बरामद नहीं हुआ है। युवती का परिवार पंजाब के होशियारपुर में रहता है। उसके माता-पिता भी मूक बधिर हैं। उनको खबर दे दी गई है। परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। युवती ने ऐसा क्यों किया। इसका खुलासा नहीं हो पाया है। 
 

4 of 7
mute girl commits suicide - फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवती बुधवार रात  ही होशियारपुर से दिल्ली के लिए निकली थी। कश्मीरी गेट पहुंचने पर गुरुवार सुबह वह मेट्रो में सवार होकर अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पहुंची और प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास से नीचे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन

5 of 7
mute girl commits suicide - फोटो : अमर उजाला
करीब 24 साल की युवती के पास से मिले कागजात और मोबाइल की मदद से दिल्ली में रहने वाले उसके एक जानकार को कॉल की गई। उसे वहां बुलाया गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
mute girl commits suicide - फोटो : अमर उजाला
नौकरी से निकाले जाने पर तनाव में थी
युवती के एक जानकार ने बताया कि वह एक साल पहले तक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती थी। बाद में नौकरी छोड़कर वापस पंजाब लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
mute girl commits suicide - फोटो : अमर उजाला
अभी वह फ्लिपकार्ट में नौकरी कर रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे नौकरी से निकाल दिया था और वह तनाव में थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। छोटी ही ठीक है बाकी सारा परिवार मूक-बधिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें