फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती महाराज के पाली आश्रम में शिष्याओं से पूछताछ जारी, सामने आया लड़कियों से जुड़ा बड़ा सच

Sat, 30 Jun 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
शिष्या से रेप का आरोप झेल रहे शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज का शनि उन पर से वक्र दृष्टि हटाने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आज(30 जून) भी दाती महाराज के पाली स्थित आश्रम में मौजूद लड़कियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दाती महाराज के पाली आश्रम में कुल 44 लड़कियां हैं जिनमें से 22 से शुक्रवार को पूछताछ हो चुकी है। बाकी लड़कियों से पुलिस आज पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि आश्रम में मौजूद जिन लड़कियों से पूछताछ हो रही है ये वो ही लड़कियां है जो 7 जनवरी 2016 को राजस्थान आश्रम से दिल्ली स्थित आश्रम के लिए निकली थी और अजमेर से पीड़ित लड़की को इन लड़कियों ने साथ लिया था। बता दें कि रेप पीड़ित शिष्या उस समय अजमेर से एमसीए कर रही थी।

4 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद यह सभी लड़कियां 9 जनवरी 2016 तक दाती महाराज के दिल्ली आश्रम में मौजूद थीं। बता दें कि उस दिन शनि अमावस्या थी और यही वो तारीख थी जिस दिन के लिए रेप पीड़िता आरोप लगाया है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि क्राइम ब्रांच की टीम दाती महाराज रेप केस मामले में आज कल पाली आश्रम में डेरा डाले हुए है और वहां मौजूद लड़कियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dati maharaj
गौरतलब है कि अपनी शिष्या से रेप के आरोपों में फंसे दाती महाराज की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। अब उनके एक पूर्व शिष्य और गुड़गांव के कारोबारी ने उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें