नोएडा के थाना सेक्टर-39 अंतर्गत सलारपुर गांव में बुधवार सुबह एक नकाबपोश महिला ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह बाइक पर एक युवक के साथ फरार हो गयी।
विज्ञापन
एक युवक संग बाइक पर आई थी महिला
2 of 5
पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला का नाम कंचन (28) है, जो मूल रूप से रायबरेली की रहने वाली है। वो 3 महीने से अपने प्रेमी कुणाल (30) के साथ रह रही थी। मूलरूप से कानपुर के रहबे वाला कुणाल खेतान पब्लिक स्कूल में कुक का काम करता है। हत्या के वक़्त वो स्कूल गया था। दोनों 5 अगस्त को ही सलारपुर में किराए पर कमरा लेकर रहने आए थे। यह ये लोग 3 मंजिल मकान में पहली मंजिल पर किराए पर रह रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
मौत की सेल्फी!
- फोटो : demo pic
बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 10:30 बजे स्प्लेंडर बाइक से 1 लड़का और 1 लड़की इनके घर के बाहर आए। लड़के ने नीली टीशर्ट और काला हेलमेट लगाया था। लड़की ने पीली सलवार सूट पहनी थी और चुन्नी से मुंह बांध रखा था।
4 of 5
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
लड़की पहली मंजिल पर गयी और बाइक वाला लड़का बाहर ही खड़ा रहा। लड़की ने ऊपर जाकर कंचन की गर्दन में गोली मार दी और बाइक पर बैठकर भाग गई। पुलिस के अनुसार ऐसी जानकारी मिली है कि कंचन पहले से शादीशुदा थी और उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि हत्या में उसका हाथ हो सकता है। पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। साथ ही कुणाल का बैकग्राउंड भी चेक कर रही है।