फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेजने वाले को बुलाया घर, फिर ऐसे उतार दिया आशिकी का भूत

Thu, 17 Aug 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में एक मनचले की हरकत से परेशान युवती ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि अब वह जिंदगी भर उसका नाम सुनते ही कांप उठेगा। मनचला कई दिनों ने अश्लील मैसेज भेजकर युवती को परेशान कर रहा था। युवती ने एक प्लान बनाकर सड़क छाप आशिक का भूत उतार दिया।
विज्ञापन

2 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला रामकृष्ण नगर में रहने वाली एक युवती को एक युवक कई दिनों से अश्लील मैसेज भेज रहा था। युवक करबला क्षेत्र में रहता है। 
विज्ञापन

3 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
युवती की मानें तो कभी उसके पास फोन करता तो कभी वाट्सएप के माध्यम से गंदे-गंदे मैसेज भेज देता। इसको लेकर वह काफी परेशान रहती और घरवालों को भी यह बात बता नहीं पाती। 

4 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को फिर युवक ने ऐसी ही हरकत कर दी। इसके बाद युवती ने प्लान बनाया और दोपहर में करीब एक बजे युवक से अपने घर आने की बात कही। यह सुनकर युवक दौड़ा-दौड़ा युवती के घर चला आया। 
विज्ञापन

5 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
युवक के घर आते ही युवती ने उसे मकान के अंदर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद झाड़ू लेकर जमकर उसकी पिटाई लगाई। युवती ने पहले ही यूपी 100 को पूरी सूचना दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में जब युवक की पिटाई हो रही थी तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सिपा‌हियों ने कमरे से झांक कर देखा तो युवती का साहस देखकर वे भी सहम गए। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। यहां उसके के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें