फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने वापस मांगे पैसे तो किन्नर दोस्त ने घर बुलाया, शराब पिलाई, फिर काटने लगा प्राइवेट पार्ट

Thu, 24 Aug 2017 11:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
demo pic
पश्चिम दिल्ली के नारायणा इलाके में अपने रुपये वापस मांगने पर एक किन्नर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में 27 वर्षीय पीड़ित युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी किन्नर को दबोच लिया है। नारायणा थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
demo pic
पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय आनंद (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ सागरपुर में रहता है। इसकी करोलबाग इलाके में मोबाइल शॉप है। करीब डेढ़ साल पहले दुकान पर आए किन्नर से इसकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
कुछ महीने पहले आनंद व किन्नर ने पार्टनरशिप में एक कार खरीदी। दोनों कार चलाते थे। इस बीच पिछले दिनों आरोपी किन्नर ने आनंद को बिना बताए कार बेच दी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आनंद किन्नर से अपने रुपये वापस मांगने लगा। किन्नर भी रुपये देने में आना-कानी कर रहा था।

4 of 5
demo pic
इधर, रविवार को किन्नर ने आनंद को रुपये लेने के लिए अपने नारायणा स्थित घर बुलाया। यहां दोनों ने जमकर शराब पी। बाद में किन्नर ने नशे की हालत में आनंद के हाथ-पैर बांध दिए। आरोप है कि इसके बाद कपड़े उतारकर आरोपी ने आनंद के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo pic
इधर आनंद ने किसी तरह खुद को मुक्त कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने आनंद को अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को किन्नर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें