फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडाः नामी यूनिवर्सिटी में बाउंसरों ने विदेशी छात्र को घसीट-घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 30 Mar 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
student assault
देश की राजधानी से चंद किलोमीटर दूर बसे ग्रेटर नोएडा से एक बार फिर ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
student assault
गौरतलब है कि सऊदी अरब मूल का छात्र अहमद शारदा यूनिवर्सिटी से बीबीए कर रहा है। बताया जा रहा है कि अहमद की 6 बाउंसरों ने बड़ी ही निर्ममता के साथ पिटाई की। इस घटना के कुछ ही देर बाद इसका वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
student assault
अब तक मिली जानकारी के अनुसार छात्र अहमद की किसी बात पर यूनिवर्सिटी गेट पर तैनात बाउंसरों से कहासुनी हो गई। बातों में बहस बढ़ी और हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। बाउंसरों ने अहमद को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में बाउंसर अहमद को घसीटते हुए भी दिख रहे हैं।

4 of 5
student assault
अहमद के साथियों ने घटना का पूरा वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इस मामले के बाद से विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विदेशी छात्रों में काफी रोष है। वहीं जानकारी मिलने पर प्रबंधन ने बाउंसरों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
student assault
दरअसल ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में तैनात बाउंसरों ने सऊदी अरब के एक छात्र की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें