फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स जेल से पुलिस अब तक छुड़वा चुकी है इतनी लड़कियां, दिल्लीवाले बाबा के आश्रम में पड़ा फिर छापा

Thu, 28 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
द्वारका मोड़ स्थित मोहन गार्डन के आध्यात्मिक ईश्वरीय विश्वविद्यालय पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, हाईकोर्ट से नियुक्त वरिष्ठ वकील और पुलिस ने शनिवार को फिर छापा मारा। छापे में आश्रम से पांच नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया गया। बीती रात के छापे में आश्रम में पांच नाबालिगों समेत 21 लड़कियां कैद में मिली थीं।
विज्ञापन

2 of 9
baba virendra dev dixit - फोटो : ANI
इन लड़कियों को ताले में बंद रखा गया था। लड़कियों के वहां रहने के संबंध में कोई दस्तावेज छापे के दौरान नहीं मिले। वहीं दिल्ली महिला आयोग को बाबा को पालम के एक और ठिकाने का पता चला। देर शाम इस पर भी छापेमारी की गई, जो खबर लिखे जाने तक जारी थी।
विज्ञापन

3 of 9
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के सभी आश्रमों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद पुलिस और आयोग की टीम ने मोहन गार्डन स्थित आश्रम में छापा मारकर महिलाओं व लड़कियों को मुक्त कराया।

4 of 9
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
हालांकि इन्होंने वहीं रहने की बात कही। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिवक्ता अजय वर्मा, दिल्ली महिला आयोग की सदस्यों, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने मोहन गार्डन स्थित आश्रम पर देर रात छापा मारा।
विज्ञापन

5 of 9
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
वहां 21 महिलाओं को कमरों में बंद करके रखा गया था। इनमें कुछ नाबालिग लड़कियां भी थीं। कुछ लड़कियां मानसिक रूप से बीमार लग रही थीं। कुछ का दिमागी इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

6 of 9
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
इन्हें विजय विहार आश्रम से यहां लाया गया था। स्वाति के मुताबिक, ऐसा लगा कि दिमागी इलाज कराने वाली लड़कियां अक्सर यहां लाई जाती थीं। विजय विहार आश्रम की तरह यहां भी ढेरों दवाइयां मिली हैं।
विज्ञापन

7 of 9
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
स्वाति ने कहा कि लड़कियों के घर-परिवार के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। लड़कियों के वहां रहने के संबंध में कोई भी दस्तावेज आश्रम में नहीं थे। लड़कियों ने किसी भी बात का ठीक से जवाब नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले रोहिणी के विजय विहार स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय पर छापेमारी के दौरान 41 महिलाओं को मुक्त कराया गया था। 

8 of 9
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
पांच लड़कियों को सुरक्षित आश्रय भेजा
आश्रम का देर रात दौरा करने के बाद आयोग की टीम ने बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सबरीना सब्बरवाल से नाबालिग लड़कियों से बात करने और इस मामले में जरूरी आदेश देने का अनुरोध किया। शनिवार को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ आश्रम पहुंचीं। वहां से पांच लड़कियों को मुक्त कराने का आदेश दिया। इन लड़कियों को एक सुरक्षित आश्रय में ले जाया गया। 
विज्ञापन

9 of 9
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई बंद कराए आश्रम
स्वाति जयहिंद ने कहा कि बाबा गोपनीय तरीके से काम कर रहा है। उसके आश्रम गैरकानूनी गतिविधियों के अड्डे प्रतीत होते हैं। सीबीआई को इन आश्रम को तुरंत बंद करा बाबा को गिरफ्तार करना चाहिए। सीबीआई को मामले में पुुलिस और नेताओं की भूमिका की भी जांच करनी चाहिए। स्वाति के मुताबिक, आश्रम के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि आयोग के वहां पहुंचने से पहले ही शुक्रवार सुबह कई लड़कियों को वहां से निकालकर कहीं और पहुंचा दिया गया था। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि कभी-कभी रात में लड़कियों के रोने की आवाजें आती थीं। इसके अलावा, रात में कई कारों को आश्रम से घुसते और निकलते देखा जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें