फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह की गर्भवती महिला को वाहन ने बेदर्दी से कुचला, मौके पर हुई मौत

Thu, 28 Dec 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
accident - फोटो : अमर उजाला
मंगोलपुरी में मंगलवार सुबह ट्रक ने पांच महीने की गर्भवती महिला को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त जानकी देवी (28) के रूप में हुई है। घटना के समय महिला पति के साथ बाइक से संजय गांधी अस्पताल आ रही थी।
विज्ञापन

2 of 4
accident - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक आशु खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जानकी देवी पति उमाशंकर के साथ रानीखेड़ा गांव में रहती थी। उमाशंकर निजी कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन

3 of 4
accident - फोटो : अमर उजाला
जानकी देवी पांच माह की गर्भवती थी। वह रूटीन चेकअप के लिए संजय गांधी अस्पताल आती थी। मंगलवार सुबह भी पति के साथ बाइक से अस्पताल आ रही थी। अस्पताल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने अचानक कट मार दिया, जिसकी चपेट में उमाशंकर की बाइक आ गई।
विज्ञापन

4 of 4
accident - फोटो : अमर उजाला
उमाशंकर की पत्नी ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। हादसा होते ही पास ही स्थित चौकी के पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। वहीं महिला को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें