फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जानिए कैसे सिर्फ मिर्ची पाउडर से लूट लिये गए करोड़ों रुपये के 900 आईफोन

Thu, 29 Sep 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आई फोन लूट - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिला पुलिस ने 2.25 करोड़ रुपये के आईफोन लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात को 48 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। आरोपियों के कब्जे से 5-एस सीरीज के 900 आईफोन और वारदात में प्रयुक्त ईको कार बरामद की गई है। खास बात यह है कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों के बारे में सुराग मिला था। 
विज्ञापन

2 of 5
आई फोन लूट - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद के अनुसार गांव लाम्बागर जिला चमोली, उत्तराखंड निवासी कलाम सिंह ने 13 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बीटल कंपनी, ओखला से आई फोन के कार्टून लेकर मुदिता कार्गो एक्सप्रेस, द्वारका की तरफ जा रहा था। जब वह रजोकरी फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो बदमाशों ने उसके ऊपर मिर्ची का पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन

3 of 5
आई फोन लूट - फोटो : अमर उजाला
जब चालक को जलन होने लगी तो उसने कंटेनर रोक दिया। इसके बाद बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर बंधक बना लिया। फिर कंटेनर में बैठाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए। बदमाशों ने कंटेनर से एक हजार आईफोन लूट लिए। इसके बाद उसे व कंटेनर को द्वारका लिंक अंडरपास में छोड़ दिया। कंटेनर में काफी आईफोन बच गए थे। मामला दर्जकर वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। 

4 of 5
आई फोन लूट - फोटो : अमर उजाला
शिकायतकर्ता से पूछताछ के बाद तीन ऐसे रूट की पहचान की गई, जिनसे होकर बदमाश भाग सकते हैं। सेक्टर-ई, पॉकेट-दो वसंतकुंज में लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग मिला। कंटेनर के मालिक मलखान सिंह ने बताया कि दो सप्ताह पहले दो ड्राइवर भोला व प्रदीप नौकरी छोड़कर गए हैं। कॉल डिटेल को खंगालने पर पता लगा कि दोनों ड्राइवर वारदात वाले समय उसी रूट पर थे, जिस रूट पर वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आई फोन लूट - फोटो : अमर उजाला
वसंतकुंज (साउथ) थानाध्यक्ष संजय शर्मा की देखरेख में एसआई आरपी यादव व नरेन्द्र की टीम ने 14 सितंबर को घर नंबर 226, गली नंबर-7 महिपालपुर में दबिश देकर एक आरोपी मेहताब आलम (27) को गिरफ्तार कर लिया। मेहताब की निशानदेही पर अरमान (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से आईफोन के 98 कार्टून बरामद किए गए। आरोपियों ने भोला, राहुल व जितेन्द्र के साथ लूटपाट की वारदात करना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें