गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में शनिवार दिनदहाड़े बीजेपी नेता गजेंद्र भाटी को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली दी। गोली लगने के बाद गजेंद्र भाटी (32) को नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
2 of 9
gajendra bhati
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही मनकपुर मंडल अध्यक्ष बलवीर चौहान को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया जिनका इलाज चल रहा है।
3 of 9
gajendra bhati
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना दिन में करीब 1 बजे हुई जब बलवीर चौहान और गजेंद्र भाटी बाइक से खोड़ा के सुभाष पार्क के पास स्थित आदर्श नगर से गजेंद्र भाटी के घर इंद्रा विहार जा रहे थे।
4 of 9
gajendra bhati
- फोटो : अमर उजाला
दोनों नेता रास्ते में ही थे कि एक बाइक सवार दो बदमाश उनकी बाइक के बराबर में आए और पीछे बैठे शख्स ने पहले गजेंद्र के आंख, सीने और फिर पेट गोली मार दी।
5 of 9
gajendra bhati
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बदमाशों ने भागते हुए बाइक चला रहे बलवीर चौहान पर भी गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद दोनों दिल्ली की ओर भाग गए।
विज्ञापन
6 of 9
gajendra bhati
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गोली मारने वाला शार्प शूटर है और उसने काले रंग की शर्ट पहनी थी।
7 of 9
gajendra bhati
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में इसे पुरानी रंजिश के कारण की गई हत्या बताया है। हालांकि पूरी बात जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
8 of 9
gajendra bhati
- फोटो : अमर उजाला
गजेंद्र भाटी खोड़ा से प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है और उसकी कई लोगों से रंजिश होने की बात भी सामने आ रही है।
घटना के बाद एसएसपी, एसपी सिटी और खोड़ा के विधायक सुनील शर्मा मेट्रो अस्पताल पहुंचे। किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए मेट्रो अस्पताल में कई थानों की पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।