फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या के बाद अटैची में पड़ी उसकी लाश से डरने लगा था आरोपी, इसलिए किया ये काम

Fri, 16 Feb 2018 01:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में 7 साल के मासूम आशीष उर्फ आशु की हत्या के बाद उसका हत्यारोपी अवधेश उसकी लाश से डरने लगा था। 37 दिन तक अपने कमरे की अटैची में आशीष की लाश रखने वाला अवधेश उससे डरकर ये काम करने लगा था।
विज्ञापन

2 of 5
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
आरोपी अवधेश ने मासूम की हत्या तो कर दी, लेकिन उसे आशीष की लाश से डर लगने लगा था। यही वजह था कि वह ज्यादातर समय मासूम के परिवार के साथ ही रहा।
विज्ञापन

3 of 5
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
यहां तक 20 दिनों तक वह कोई न कोई बहाना बनाकर वहीं रुक जाया करता था। बाद के 17 दिन वह कमरे पर नहीं सोया बल्कि अपने कमरे की छत पर सोता था। पड़ोसी व मकान मालिक ने जब उससे छत पर सोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि कमरे में उसका दम घुटता है।

4 of 5
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
फिरौती, आपसी रंजिश या कुछ और है हत्या की वजह
स्वरूप नगर इलाके में 7 साल के मासूम आशीष उर्फ आशु की हत्या का मकसद क्या था यह पूरी तरह साफ नहीं हो पाया है। आरोपी अवधेश बार बार बयान बदल रहा है। कभी वह 20 लाख रुपये की फिरौती की बात कर रहा है तो कभी पिता से रंजिश को हत्या की वजह बता रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी ने फिरौती के लिए मासूम की हत्या नहीं की। अगर उसने फिरौती के लिए ऐसा किया होता रकम मांगने के लिए फोन जरूर करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashish murder - फोटो : अमर उजाला
इधर, अवधेश की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) से पुलिस को एक महिला के लगातार संपर्क में होने का पता चला है। हत्याकांड से महिला का कोई संबंध है या नहीं, हत्या की असली वजहों के बारे में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी साफ नहीं कर रहे हैं। वहीं, बुधवार को पुलिस ने आशीष के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें