ना जाने ये कैसी मोहब्बत थी जिसने एक शख्स को अपनी ही चाहत को मौत के घाट उतारने पर मजबूर कर दिया और फिर वो अपना गुनाह कबूल करने थाने भी पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने जो कहा वो हैरान कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
modinagar murder
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र की विजय नगर कालोनी में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में शादीशुदा महिला की फरसे से हमला कर हत्या कर दी। युवक हत्या के बाद फरसा लेकर खुद ही कोतवाली पहुंच गया और हत्या की कहानी पुलिस को बताई। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी एचएन सिंह ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर गोविंदपुरी चौकी प्रभारी विपिन कुमार मलिक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 8
modinagar murder
- फोटो : अमर उजाला
विजय नगर निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय बेटी की शादी बीते साल 19 अप्रैल को लोनी में हुई थी। प्रिंटिंग का काम करने वाले पिता के अनुसार, बेटी 10वीं की परीक्षा देने के लिए एक माह पूर्व मायके आई थी। वह बुधवार को बाजार से दवा लेकर विजयनगर रेलवे फाटक वाली गली से लौट रही थी, तभी कृष्णानगर निवासी आरोपी सचिन (24) ने उसकी गर्दन पर फरसे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक खून से सना फरसा लेकर कोतवाली पहुंच कर अपना जुर्म कबूल कर लिया। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
4 of 8
modinagar murder
- फोटो : अमर उजाला
सिरफिरे युवक ने महिला की हत्या करने के बाद खून से सना फरसा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से बोला कि मेरे घरवालों को परेशान न करना, यह हत्या मैंने की है। युवक की हरकत को देखकर कोतवाली में हड़कंप मच गया। वहीं, हत्या के बाद महिला के परिजनों ने थाने में करीब दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद कप्तान ने शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करने पर गोविंदपुरी चौकी प्रभारी विपिन कुमार मलिक को तत्काल निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
modinagar murder
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे फाटक के बराबर वाली गली में फरसे से महिला की हत्या कर सचिन खुद कोतवाली के मुंशी कार्यालय में पहुंचा। पुलिस से सचिन ने कहा कि उसने दो ही वार में काम कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सचिन ने कहा कि मेरे घर वालों को परेशान मत करना, हत्या मैंने ही की है। इसीलिए आकर गुनाह कबूल कर रहा हूं। खून से लथपथ फरसे के साथ युवक को देख कोतवाली में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
6 of 8
modinagar murder
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, सचिन ने बताया कि हत्या की साजिश पहले ही रच ली थी। उधर, परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवती के पिता के अनुसार, नौ फरवरी को आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने बेटी से छेड़छाड़ भी की थी। घर में मौजूद दामाद से मारपीट भी की थी। सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
modinagar murder
- फोटो : अमर उजाला
पिता ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने सिरफिरे को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया था। अगले दिन आरोपी हवालात से छूट गया था। थाने पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया कि अगर उचित कार्रवाई करती तो बेटी के साथ यह हादसा न होता। इसके बाद परिजनों ने थाने पर जमकर हंगामा किया।
आरोपी ने दी थी जान से मारने की धमकी
परिजनों के अनुसार, आरोपी दो दिन से बेटी को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी को दी थी। एसएसपी ने आश्वासन भी दिया था। एसएसपी से शिकायत करने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी से दोबारा शिकायत भी की थी। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने नशे में घर आकर भी जान से मारने की धमकी दी थी।