couple murder
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे लोगों का तर्क है कि यदि प्रीति ने फांसी लगाई होती तो उसका शव भी फंदे पर ही लटकता हुआ मिलता क्योंकि एक व्यक्ति अकेले शव को फंदे से नहीं उतार सकता। इन लोगों का तर्क है कि गुस्से में पति ने प्रीति का गला दबाया होगा, मौत होने पर घबरा कर उसने भी जान दे दी। एसएचओ सराय ख्वाजा का कहना है कि घटना का कोई चश्मदीद नहीं है, इसलिए कुछ भी अनुमान लगाया जा सकता है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही जांच की दिशा तय की जाएगी।