फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाती महाराज के महापापः एक नहीं कई जगह किया दुष्कर्म-कुकर्म, दो चेलों ने भी बनाया हवस का शिकार

Wed, 13 Jun 2018 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
आसाराम बापू और बाबा गुरमीत राम रहीम के बाद अब शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उनकी 25 वर्षीय एक शिष्या ने दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर थाने में बाबा व उनके चेलों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली और राजस्थान के आश्रमों में उसके साथ कई बार दुष्कर्म व कुकर्म किया गया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोहिल बानिया के मुताबिक, फिलहाल दुष्कर्म, कुकर्म और छेड़छाड़ (376,377, 354 और 34) की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच डीआईयू (जिला जांच इकाई) को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ राजस्थान में रहती है। परिजनों ने करीब 10 साल पूर्व उसे शिक्षा के लिए राजस्थान स्थित गुरुकुल आश्रम बालग्राम सोजत, पाली में भेज दिया था। बाद में पीड़िता को दिल्ली स्थित आश्रम में भेज दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो साल पूर्व दाती महाराज ने उसके साथ शनिधाम मंदिर के आश्रम में दुष्कर्म किया। उसके बाद बाबा के दो चेले भी उसे जब-तब अपनी हवस का शिकार बनाने लगे। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाने लगी।

4 of 6
दाती महाराज
शिकायत सुनकर वरिष्ठ शिष्या बाबा के पास ही छोड़ आई पीड़िता को दाती महाराज के दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने जब सारी बात उसने आश्रम में ही रहने वाली वरिष्ठ शिष्या को बताई तो उसने कहा कि सभी ऐसा करते हैं, उसे भी बाबा का कहना मानना पड़ेगा। यहां तक कई बार महिला ने युवती को बाबा के पास छोड़ा। पीड़िता का आरोप है कि बाबा ने राजस्थान के आश्रम में भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

5 of 6
dati mahraj - फोटो : self
यहां तक बाबा ने कुकर्म भी किया। परेशान होकर पीड़िता ने आश्रम छोड़कर घर जाने का फैसला किया। लेकिन बाबा के डर से वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर बुधवार को पीड़िता दिल्ली स्थित फतेहपुर थाने पहुंची। यहां उसने बाबा व उसके चेलों व महिला के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाइल फोटो
जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाबा से जब मामले में पूछताछ करने का प्रयास किया तो उन्होंने इसमें सहयोग नहीं किया। फिलहाल बाबा राजस्थान में मौजूद हैं। अब दक्षिण जिले के डीआईयू पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें