फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

विज्ञापन
1 of 11
आर्थिक मोर्चे पर फेल हो रहा नगर निगम प्रशासन लगातार कर्ज पर कर्ज लिए जा रहा है, लेकिन अंदर फैले भ्रष्टाचार पर काबू करने के लिए कोई काम नहीं हो रहा। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों को कभी विजिलेंस ने पकड़ा था, वह पहले से भी ज्यादा मलाईदार पदों पर बैठ गए। (सभी फोटो/ओम प्रकाश, अमर उजाला ब्यूरो)
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

2 of 11
निगम के प्रस्थापना विभाग से लेकर तोड़फोड़ विभाग तक, हर जगह भ्रष्टाचार हावी है। कुछ लोग निगम को दीमक की तरह खा रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

3 of 11
जानकारों का मानना है कि यदि निगम में भ्रष्टाचार पर काबू पा लिया जाए तो न कर्ज लेने की नौबत आएगी और न विकास कार्य रुकेंगे। हकीकत तो यह है कि जो रकम सरकारी खजाने मेें जानी चाहिए, वह निगम के कुछ बाबुओं और अधिकारियों की जेब में जा रही है।

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

4 of 11
नतीजा यह निकलता है कि जनता टैक्स देने के बाद भी विकास के लिए तरसती रहती है और निगम के अधिकारी ज्यादातर वक्त इस जुगाड़ में लगाते हैं कि कर्मचारियों को वेतन कहां से दिया जाए।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

5 of 11
सरकारी गाड़ियों से तेल निकालकर बेचे जाने का धंधा निगम में जड़ें जमा चुके भ्रष्टाचार की एक बानगी भर है। यह नगर निगम ही है, जहां गाड़ियां खरीदे जाने के बाद रखे-रखे ही कंडम हो जाती हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

6 of 11
टैक्स के रूप में आए सैकड़ों चेक बाउंस हो जाते हैं, लेकिन अधिकारी किसी पर कार्रवाई तक नहीं करते। यहां सुविधा शुल्क के आधार पर तोड़फोड़ और अवैध निर्माणों का बचाव होता है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

7 of 11
सीएलयू बिना कमर्शियल बिल्डिंग बनती हैं। सब कुछ सुविधा शुल्क के चढ़ावे पर चलता है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता पद्मश्री ब्रह्मदत्त कहते हैं कि भ्रष्टाचारी लोग नगर निगम का तेल निकाल रहे हैं। जनता का कोई काम नहीं हो रहा है।

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

8 of 11
इसे भंग कर देना चाहिए। जनता टैक्स सिर्फ कर्मचारियों के वेतन के लिए नहीं दे रही है। वहीं नगर निगम विजिलेंस कमेटी के चेयरमैन ओम प्रकाश रक्षवाल ने कहा कि वे तेल चोरी की शिकायत सीएम से करेंगे।

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

9 of 11
निगम प्रशासन ने गुड़गांव नगर निगम से 100 करोड़ रुपये का लोन लेकर कागजों में खर्च कर दिया। जनता को पता नहीं चला कि रकम कहां-कहां लगाई गई। हाल ही में 100 करोड़ रुपये का लोन हुडको से पास कराया, जिसमें से 50 करोड़ रुपये की एक किस्त भी आ चुकी है।

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

10 of 11
अब शहर में विकास कार्य के नाम पर पैसों की बंदरबांट करने के लिए निगम प्रशासन ने 100 करोड़ रुपये के लोन के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) में आवेदन किया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: ये है BJP राज, क्या मोदी सरकार दिखा पाएगी ये सच

11 of 11
पिछले पांच साल में सराय ख्वाजा और बुढै़ना सहित कई जगह जमीन बेची गईं, लेकिन उसका पैसा कहां लगा, यह किसी को पता नहीं है। वहीं कांग्रेस सरकार में नगर निगम पर श्वेत पत्र लाने की बात करने वाले भाजपा नेता अब चुप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें