फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर के घर चोरी: दो साल पहले चेक किए गए थे 1.41 करोड़ के गहने, अब 34 नौकरों पर शक की सुई

Sat, 09 Apr 2022 08:26 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर चोरों ने सेंध लगा दी है। चोर उनके घर से 1.41 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व नकदी चुराकर ले गए। सोनम कपूर की ददिया सास ने तुगलक रोड थाने में इसकी शिकायत दी है। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बेहद हाईप्रोफाइल होने की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन कर दिया है। घर में 25 नौकर, 9 केयर टेकर के अलावा चालक और माली व अन्य कर्मचारी भी काम करते हैं। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम के अलावा एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। मामला हाइप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने अब तक इसे दबा रखा था। अभी यह संज्ञान में आया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार सोनम कपूर की ससुराल 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सोनम कपूर अपने पति व सास ससुर के साथ - फोटो : अमर उजाला
यहां पर उनकी ददिया सास सरला अहूजा (86), बेटे हरीश अहूजा व बहू प्रिया अहूजा के साथ रहती हैं। सरला अहूजा मैनेजर रितेश गौरा के साथ 23 फरवरी को तुगलक रोड थाने पहुंची और शिकायत दी कि उनके कमरे की अलमारी से 1.40 करोड़ रुपये की ज्वेलरी व एक लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने 11 फरवरी को अलमारी को चेक किया तो ज्वेलरी व नकदी गायब थी। सरला अहूजा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने करीब दो वर्ष पहले ज्वेलरी को चेक किया था, तब अलमारी में रखी हुई थी। 

4 of 6
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर में करीब 25 नौकर व 9 केयर टेकर हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है, मगर अब तक आरोपी का सुराग नहीं लगा है। ऐसे में पुलिस फॉरेंसिक साइंस की मदद लेने की सोच रही है। पुलिस ने शिकायत पर मामला (एफआईआर नंबर 41/22) दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

5 of 6
सोनम कपूर-आनंद आहूजा - फोटो : instagram
पुलिस अब एक वर्ष की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तुगलक रोड़ थाने की पुलिस मामले का खुलासा करने के लिए जुटी हुई है। सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा अपने चाचा सुनील के साथ कैलिफोर्निया में रहते हैं। वह अक्सर आते-जाते रहते हैं। पीड़ित परिवार की सांई एक्सपोर्ट कपड़ों की कंपनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिलाई के कपड़े सीलती थीं सरला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरला अहूजा वर्ष 1961 में लेडीज गारमेंट्स की सिलाई करती थीं। एक बार उन्होंने लेडीज कपड़ा सिला था। ये कपड़ा किसी ग्राहक को बहुत पसंद आया था। बताया जा रहा है कि उस ग्राहक ने चार लेडीज गारमेंट्स और सिलवाए। इसके बाद सरला अहूजा का कपड़ों का व्यवसाय चल पड़ा। आज उनका पूरे विश्व में कपड़ों का व्यवसाय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें