धूप से खुद को बचाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। इन क्षेत्रों में 12 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश भर में 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में शनिवार को धूप खिली। पारा चढ़ने से मैदानी जिलों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी पसीने छूट रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.0, हमीरपुर 36.3, कांगड़ा 35.9, सुंदरनगर 35.4, नाहन 34.8, धर्मशाला 34.0, चंबा 33.9, सोलन 33.5, शिमला 26.0, कल्पा 23.0, डलहौजी 23.8 और केलांग में 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, वीरवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 21.1, कांगड़ा 17.6, बिलासपुर 17.0, ऊना 16.6, शिमला 16.4, मंडी 14.6, सोलन 13.4, चंबा 13.3, मनाली 9.6, कल्पा में 6.8 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।