ashu bhai guruji
ज्योतिष की आड़ में हवस का खेल खेलने वाले आशु पर महिला ने आरोप लगाया कि उसने मुझे गुलाम बनाकर रखा था। मुझे धमकी देता था कि मुझे, मेरी बेटी और पति को बर्बाद कर देगा। महिला ने पुलिस को यह भी बयान दिया कि आशु सबके सामने मुझे 'गुलाम' कहकर बुलाता था। महिला का आरोप है कि उसने मुझे तो अपना गुलाम बनाया ही था, साथ ही साथ वह मेरी नाबालिग बेटी को भी गुलाम बनाना चाहता था। असल में मेरी बेटी जब 6 साल की थी, तब उसके पैरों में दर्द होता था। इलाज के नाम पर आशु उसे नग्न करके मालिश किया करता था। जब वह थोड़ी बड़ी हो गई तो उसने रोहिणी के अपने श्रद्धा आश्रम में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया।