फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी बाबा आशु गुरुदेव के बारे में सामने आई ये बड़ी बात, नौकर ने लगाया था ऐसे चूना

Sat, 15 Sep 2018 12:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आशु बाबा - फोटो : SELF
यूपी के गाजियाबाद की महिला ने जिस बाबा आशु गुरुदेव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है उसका असली नाम आसिफ खान भाई है। पहले आशु भाई के नाम से ज्योतिष का काम करता था और जेजे कालोनी में रहता था। उसका प्रीतमपुरा के तरुण एंक्लेव में मकान और रोहिणी सेक्टर-सात में आश्रम है। बाबा आस्था के नाम पर लोगों को को उल्लु बनाकर अपनी तिजोरियां भरता था, लेकिन उसके ही एक नौकर ने उसकी तिजोरी में सेंध लगा दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
ashu bhai guruji
1990 के दशक तक वजीरपुर जेजे कॉलोनी में रहने वाला आसिफ खान उर्फ आशु अब करोड़ों का मालिक है। सराय रोहिल्ला थाने के पदम नगर इलाके से इसने अपना धंधा शुरू किया था। बाबा महंगी कारों का भी शौकीन है। वह भक्तों से पांच सितारा होटलों में मुलाकात कर करता था और पांच हजार रुपये लेता था। बाबा चमत्कार के नाम पर पिछले वर्ष रिटायर हो चुके आईपीएस को गंगा में खड़ा कर चुका है। आशु सुबह चार से आठ बजे तक अपने भक्तों से मिलता था और मोटी रकम वसूल करता था। 
विज्ञापन

3 of 5
ashu bhai guruji
लोगों का भविष्य बताने वाले इस तथाकथित बाबा को उसी का नौकर 50 लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गया था। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, मोटी रकम कमाने वाले इस बाबा के रोहिणी स्थित कार्यालय में छह फरवरी, 2011 को 50 लाख रुपये की चोरी हुई थी। शिकायत मिलने पर रोहिणी उत्तरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके आरोपी दो नेपाली केयरटेकरों लक्ष्मण व हंसराज को भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफैंटा बॉर्डर से पकड़ा गया था। दोनों के पास से 42 लाख रुपये बरामद किए गए थे। 

4 of 5
आशु महाराज - फोटो : self
1990 में वजीरपुर के जेजे कॉलोनी में एक साइकल रिपेयरिंग की दुकान से जब आशु भाई की दाल-रोटी नहीं चल पा रही थी, तब उसने अमीर बनने का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया और ज्योतिष विद्या सीखकर लोगों की जन्म कुंडली और हाथों की रेखा देखकर भविष्य बताने लगा। 1997 में जब सराय रोहिल्ला के पदम नगर में अपना ऑफिस खोला तो यहां उसे मोटी कमाई होने लगी और वह लाखों में खेलने लगा। यहीं पर उसका खुद का नौकर 50 लाख रुपए लेकर चंपत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashu bhai guruji
दूसरों का भविष्य बताने वाल खुद अपना भविष्य नहीं जान पाया पाखंडी बाबा 
खुद को भारत का बड़ा ज्योतिष बताने वाले आशु भाई गुरुजी महाराज को खुद ही पता नहीं था कि आखिर उसका भविष्य सलाखों के पीछे है। ठीक उसी तर्ज पर जैसे आसाराम बापू, नारायण सांईं, बाबा रामरहीम, दाती महाराज, बाबा रामदास, वीरेन्द्र देव दीक्षित, इच्छाधारी बाबा भीमानंद, स्वामी अमृत चैतन्य और बिशप फ्रेंको मुल्लकन बलात्कार व यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार होकर जेल की चारदीवारी में कैद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें