फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोपी रंगीनमिजाज आशु भाई गुरुजी अंगुलियों में पहनता है 5 अंगूठी, क्या है इनका राज

Sat, 15 Sep 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ashu bhai guruji - फोटो : अमर उजाला
इलाज कराने आई एक महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुत्र के साथ गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए कथित चमत्कारी बाबा आशु भाई गुरुजी के बारे में एक और जानकारी सामने आई है। मुसलमान से हिन्दू बनकर आशु ने न केवल महिला की अस्मत से खिलवाड़ किया बल्कि बेटे के अलावा दोस्तों से भी गैंगरेप करवाया। रंगीनमिजाज आशु भाई गुरुजी अपनी अंगुलियों में 5 अंगूठी पहनता है। क्या है इन अगूंठियों का राज पढ़ें...
विज्ञापन

2 of 5
आशु महाराज - फोटो : self
आशु भाई गुरुजी दाएं हाथ में 3 और बाएं हाथ में कीमती नगों वाली 2 अंगूठियां पहनता है। बाकायदा दरबार लगाता है और प्रवचन देता है। आस्था के अंधे भक्त उसके चरणों में अपना सिर नवाने लग जाते हैं। इसी तरह आशु भाई की दुकान में भीड़ बढ़ती चली जाती है और साथ में तिजोरी में आने वाली रकम भी। आशु भाई गुरुजी ये अंगूठियां लोगों को प्रभावित करने के लिए पहनता है।
विज्ञापन

3 of 5
ashu bhai guruji
दिल्ली के वजीरपुर इलाके की तंग गलियों के जेजे कॉलोनी नाम की बस्ती है, जहां ज्यादातर बेहद गरीब लोग किसी तरह अपनी बसर करते हैं। इसी जेजे कॉलोनी में आशु उर्फ आसिफ रहा करता था, लेकिन एक दिन यहां से भी  उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था क्योंकि वह ज्योतिष के जरिए कुंडली बनाने का काम करने लगा था। आसिफ के भाई और पड़ोसियों का कहना है कि 20 साल से आसिफ ने गली की सूरत नहीं देखी और न ही संपर्क किया।

4 of 5
ashu bhai guruji
आसिफ के परिजनों का कहना कि, पैसों की चमक ने उसका रहन-सहन और मिजाज तक बदल दिया था। यही कारण है कि उसने हमसे सारे नाते-रिश्ते तोड़ लिए। कभी फटेहाल रहने वाला आशु गुरुजी महाराज लोगों को मूर्ख बनाकर अमीर बनते ही कभी सूट पहनता तो कभी महंगे कपड़े पहनकर लोगों के सामने आता। सराय रोहिल्ला से आशु भाई गुरुजी महाराज ने ज्यादा पैसा कमाने की गरज से रोहिणी जैसे पॉश इलाके में 'श्रद्धा आश्रम' खोल डाला, जहां वह ज्योतिष के अलावा वशीकरण और जादू-टोना के नाम पर लोगों को ठगने लगा। उसकी ये नई दुकान चल पड़ी। आशु भाई गुरुजी महाराज उर्फ आसिफ खान यह अच्छी तरह से जान गया था कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करके किस तरह पैसा कमाया जा सकता है। यही कारण है कि उसने टीवी चैनल के अलावा सोशल मीडिया में भी अपने पैर पसार दिए। फेसबुक पर अकाउंट खोले और अपना प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashu bhai guruji
ज्योतिष की आड़ में हवस का खेल खेलने वाले आशु पर महिला ने आरोप लगाया कि उसने मुझे गुलाम बनाकर रखा था। मुझे धमकी देता था कि मुझे, मेरी बेटी और पति को बर्बाद कर देगा। महिला ने पुलिस को यह भी बयान दिया कि आशु सबके सामने मुझे 'गुलाम' कहकर बुलाता था। महिला का आरोप है कि उसने मुझे तो अपना गुलाम बनाया ही था, साथ ही साथ वह मेरी नाबालिग बेटी को भी गुलाम बनाना चाहता था। असल में मेरी बेटी जब 6 साल की थी, तब उसके पैरों में दर्द होता था। इलाज के नाम पर आशु उसे नग्न करके मालिश किया करता था। जब वह थोड़ी बड़ी हो गई तो उसने रोहिणी के अपने श्रद्धा आश्रम में ले जाकर यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें