फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल से सुलझी अंजन हत्याकांड की गुत्थी: कत्ल के बाद तोड़ी सिम, फोन चला रहे थे मां-बेटे... फिर आया ऐसा मोड़

Wed, 30 Nov 2022 06:13 AM IST
आकाश दुबे पुरूषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Anjan Das Murder Case - फोटो : अमर उजाला
अपराधी कितना भी शातिर हो, लेकिन वह कुछ ना कुछ सुराग छोड़ ही जाता है। ऐसा ही बेटे दीपक के साथ पति की हत्या कर उसके शव के 10 टुकड़े करने वाली पूनम देवी के साथ हुआ है। पूनम ने अंजनदास की हत्या करने के बाद अपने मोबाइल को पोर्ट करा लिया था। यही वह क्लू था जिससे पुलिस ने पांडव नगर में मानव शरीर के अंग मिलने की गुत्थी से पर्दा उठा दिया। पूनम ने अपना नंबर एयरटेल से जियो में पोर्ट करा लिया था। ऐसे में उसका मोबाइल कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था।
विज्ञापन

2 of 7
Pandav Nagar Murder - फोटो : अमर उजाला
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब मोबाइल को पोर्ट करवाते हैं तो वह कुछ दिनों के लिए बंद आता है। दूसरे मोबाइल पर बात करते हुए दीपक सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। हालांकि दीपक मोबाइल पर बात नहीं कर रहा था बल्कि उसने वहां मौजूद लोगों को गुमराह करने के लिए मोबाइल को कान पर लगा लिया था। ऐसे में पुलिस ने इलाके का डंप डाटा उठाया और ये देखा कि उस समय कितने फोन चल रहे थे और कितने फोन वारदात के बाद बंद हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
अंजनदास और पत्नी पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने एक लाख फोनों का डंप डाटा उठाया। पुलिस को डंप डाटा को खंगालने के बाद के दौरान पता लगा कि पूनम देवी व अंजनदास के मोबाइल फोन उसी समय से बंद आ रहे हैं। आरोपियों ने अंजनदास के मोबाइल सिम को तोड़कर फेंक दिया था। ये उसके मोबाइल हैंडसेट को चला रहे थे।

4 of 7
Anjan Das murder case - फोटो : अमर उजाला
डंप डाटा की डिटेल खंगालते हुए पूनम का नंबर बंद मिला और पुलिस पूछताछ करते हुए पूनम तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने सीसीटीवी कैमरों में कैद महिला की पहचान भी पूनम के रूप में की थी। शुरू में तो इन्होंने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश में बताया कि अंजनदास बिहार गया है। पुलिस को जब आरोपियों के अंजनदास की हत्या करते समय के कपड़े मिल गए तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद इन्होंने पूरी घटना से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन

5 of 7
अंजान दास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कूड़े में पड़े शव के टुकड़े देखने जाते थे आरोपी
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि जब उन्होंने अंजनदास के शव के टुकड़े फेंक दिए तो उसके कुछ दिन बार ये शव के टुकड़ों को देखने जाते थे। दीपक व पूनम देवी तीन-तीन बार शव के टुकड़ों को देखने गए थे। जब शव के टुकड़े दिखने लग जाते थे तो आरोपी उसे कूड़े से ढककर आ जाते थे।
विज्ञापन

6 of 7
अंजान दास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आरोपी पड़ोसियों से कहते थे कि बिहार गया हुआ है अंजनदास
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंजनदास अचानक गायब हो गया तो पड़ोसियों को संदेह हुआ था। पड़ोसियों ने दीपक व पूनम से कई बार पूछा था कि अंजनदास कहां है। इस पर ये कहते थे कि वह बिहार अपने बच्चों के पास गया है। बिहार में अंजनदास की पत्नी, सात बेटियां व एक बेटा रहता है। पुलिस उसके परिजनों को दिल्ली बुला रही है। उसके परिजनों के डीएनए से पांडव नगर में मिले मानव शरीर के टुकड़ों के डीएनए से मिलान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आरोपियों का घर - फोटो : अमर उजाला
शराब में नींद की गोलियां पिला की थी हत्या
आरोपी पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास की बेरहमी से हत्या की थी। दोनों ने मिलकर 30 मई की रात अंजन दास को शराब में नींद की गोलियां पिला दी। बेसुध होने पर कमरे में ही उसकी गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने अंजन की गर्दन पर ही चाकू (ड्रेगन) से 25 से ज्यादा वार किए। इसके बाद उसके शरीर पर अन्य हिस्सों पर वार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें