फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा ने किया था ये आखिरी फैसला: तीन-चार मई के उस वाकये के बाद बौखला गया था आफताब, सता रहा था उसे ये डर

Tue, 29 Nov 2022 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Shraddha murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वालकर हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। श्रद्धा आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (28) की मारपीट से परेशान थी। इस कारण श्रद्धा उसे छोड़ना चाहती थी। महरौली पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धा व आफताब ने तीन-चार मई को अलग रहने का फैसला किया था। हालांकि ये बात आफताब को अच्छी नहीं लगी थी। उसे लगा कि श्रद्धा किसी और के पास चली जाएगी। पुलिस आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री निकाल रही है। पुलिस ने पत्र लिखकर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल, गूगल पे और पेटीएम समेत कई एप से जानकारी मांगी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस को जोमैटो ने जानकारी दी है कि आफताब पहले मोबाइल से दो लोगों का खाना ऑर्डर बुक करता था। कुछ समय बाद उसने एक ही व्यक्ति का खाने के ऑर्डर देना शुरू कर दिया था। इससे भी पुलिस को संदेह गहरा गया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने एक ही खाना मंगाना शुरू किया था।
विज्ञापन

3 of 8
आरोपी आफताब - फोटो : सोशल मीडिया
सोच-समझकर जवाब देता है आफताब
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान आफताब बहुत ज्यादा विश्वास से भरा हुआ था। जब उससे सवाल पूछा जाता तो वह बहुत ही तेजी से और रिलेक्स होकर जवाब देता था। इससे लगता है कि वह पहले से ही सोच-समझकर जवाब देता था।

4 of 8
आरोपी आफताब और मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, सोमवार को श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब पर हमला हुआ था। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब को फोरेंसिक लैब से तिहाड़ जेल ले जाने के दौरान हमलावरों ने उसके वैन पर हमला कर था। हमलावरों के पास तलवार और हथौड़े थे।
विज्ञापन

5 of 8
मृतका श्रद्धा वाकर - फोटो : सोशल मीडिया
हमलावरों में से एक ने वैन का पिछला दरवाजा खोल दिया। वह आफताब को वैन से निकालकर उसकी हत्या करना चाहता था। हालांकि पुलिस ने दो हमलावरों को मौके पर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

6 of 8
मृतका श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने बताया कि आफताब को सुरक्षित तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। फिलहाल प्रशांत विहार पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

7 of 8
मृतका श्रद्धा वालकर और हत्यारोपी आफताब - फोटो : अमर उजाला
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि 10 से 12 की संख्या में हमलावर सुबह 11 बजे एफएसएल कार्यालय के बाहर आ गए थे। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस की ओर से कोई गोलीबारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

8 of 8
हत्यारोपी आफताब और मृतका श्रद्धा (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
आफताब ने सिगरेट पीने की जताई इच्छा
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान कहा था कि उसे सिगरेट पीने की इच्छा हो रही है। उसने एफएसएल विशेषज्ञों से सिगरेट मांगी थी। लेकिन आरोपी को सिगरेट नहीं दी गई। सिगरेट नहीं देने से वह बेचैन सा हो गया था। श्रद्धा हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी आफताब का रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में पॉलीग्राफ टेस्ट हो रहा है। बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस की टीम आफताब को लेकर लैब में पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें