पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को मुंबई के बाद अब दिल्ली में विरोध के चलते एक कार्यक्रम में शिरकत किए बगैर लौटना पड़ा। विरोध को देखते हुए पुलिस के अनुरोध पर गुलाम अली होटल पहुंचने से पहले ही रास्ते से लौट गए।
विज्ञापन
2 of 12
गेट से लौटाए गए अमर सिंह
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
दरअसल, सोमवार को उन्हें सुहैब इलियासी की फिल्म घर वापसी के म्यूजिक लांच में शामिल होना था लेकिन हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
3 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
सेना की ओर से होटल को भी धमकी दी थी की अगर आयोजन हुआ तो ठीक नहीं होगा। जिसके चलते होटल ने इस आयोजन से ही मना कर दिया।
4 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
नतीजा यह हुआ की गुलाम अली ही नहीं कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे अमर सिंह को होटल के गेट से ही बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
होटल रॉयल प्लाजा में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली, पूर्व सपा नेता अमर सिंह को भी आना था।
विज्ञापन
6 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुहैब इलियासी ने पुलिस सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया था। करीब दो बजे से मीडियाकर्मी होटल पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन
7 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
बड़ी संख्या में पुलिस बल भी वहां तैनात किया गया। मीडियाकर्मी बनकर हिंदू सेना के दो कार्यकर्ता भी होटल के अंदर पहुंच गए। पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उन्हें पहचान कर वहां से हिरासत में ले लिया।
8 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस बीच हंगामे और धमकी को देखते हुए म्यूजिक लांच के चल रहे कार्यक्रम को बीच में रोकना पड़ा। होटल ने भी इस आयोजन को कराने से मना कर दिया।
9 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुहैब इलियासी ने बताया कि गुलाम अली जी दिल्ली आ चुके थे, लेकिन अब होटल ने इस आयोजन से मना कर दिया है, जिसके चलते वह यहां नहीं आ रहे हैं।
10 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
उन्होंने कहा कि होटल के इस रवैये से वह हैरत में हैं। कुछ लोगों के डर से वह इस आयोजन से मना कर रहे हैं। इसी दौरान अमर सिंह भी वहां कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे तो होटल ने उन्हें गेट के अंदर नहीं जाने दिया।
11 of 12
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
करीब 20 मिनट से अधिक समय तक वह अंदर जाने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। होटल के रवैये पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ विरोध कर रहे लोगों पर ही नहीं, बल्कि इस होटल पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
घर वापसी का म्यूजिक लांच हुआ रद्द
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस पर अमर सिंह ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे है उन्हें कला की परख नहीं है। असहिष्णुता के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि असहिष्णुता अब नहीं तब थी जब फिल्म कलाकार यूसुफ खान को अपना नामा बदलकर दिलीप कुमार रखना पड़ा था। अब तो बॉलीवुड में खान का राज है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री मोदी जी या उनके साथ सत्ता में बैैठे लोग के इशारे पर ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह कुछ लोग हैं जो पूरे भारत को बदनाम कर रहे हैं। कलाकारों की कोई सरहद नहीं होती है। मैं खुद गुलाम अली साहब का फैन हूं।