फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटरू गिरफ्तार: विक्की मिड्डूखेड़ा के बाद अब जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेना चाहता है लॉरेंश बिश्नोई, पंजाब से दिल्ली आया था शूटर

Mon, 11 Jul 2022 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लॉरेंश बिश्नोई (बाएं), जितेंद्र गोगी (मध्य) और शूटर मटरू (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवाने वाला गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई अब रोहिणी जेल में मारे गए गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या का बदला लेना चहाता है। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस ने लारेंस बिश्नोई सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य व विक्रमजीत सिंह बराड़ के करीबी पवन उर्फ मटरू को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन

2 of 5
पवन उर्फ मटरू - फोटो : अमर उजाला
जालंधर, पंजाब का रहने वाला मटरू विक्रमजीत सिंह बराड़ के कहने पर हत्या करने दिल्ली आया था। उसे कौशल चौधरी के प्रतिद्वंद्वी सिंडिकेट-लकी पटियाल के हाथों गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए दिल्ली भेजा गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
मटरू और लॉरेंश बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
काउंटर इंटेलीजेंस डीसीपी मनीषा चंद्रा के अनुसार एसीपी राहुल विक्रम की देखरेख में इंस्पेक्टर विक्रम व निशांत की टीम ने उप्पल खालसा, तहसील फिल्लौर नूरमहल जालंधर पंजाब निवासी पवन कुमार उर्फ मटरू (28) को कश्मीरी गेट इलाके से नौ जुलाई को गिरफ्तार किया है। पवन जालंधर के अपराधी मनदीप उर्फ मन्नार के साथ आपराधिक वारदातें करता था। इस पर हत्या के प्रयास, हथियार अधिनियम, कार जैकिंग व फायरिंग करने आदि के 11 मामले दर्ज हैं। 

4 of 5
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala
आरोपी पवन ने बताया कि वह 23 अगस्त, 2021 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह फरार हो गया। जेल में उसकी जान पहचान जालंधर,पंजाब निवासी बब्बू मान से हुई। बब्बू मान फिलहाल मलेशिया में छिपा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जितेंद्र गोगी - फोटो : अमर उजाला
बब्बू मान अन्य भगोड़ गैंगस्टर विक्रमजीत बराड़ के साथ मिलकर काम करता था, जो जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का एक प्रमुख सहयोगी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पवन को अन्य सहयोगियों से दिल्ली में मिलना था। यहां पर वह जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का बदला लेने के लिए गिरोह के अन्य सदस्यों से मिलकर साजिश रचता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें