मुनस्यारी के हेमराज जौहरी ने एक मैच के दौरान कॉर्नर किक से फुटबॉल सीधे गोलपोस्ट में डाल दी और देखते ही देखते इस गोल का वीडियो वायरल हो गया। लोग उसे उत्तराखंड का मैसी बोलने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस वीडियो को पोस्ट किया और हेमराज की प्रतिभा को सराहा है।
हेमराज वर्तमान में दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ते हैं और वह पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। बेहद गरीब परिवार में जन्में हेमराज के पिता दुर्गाराम सिलाई का काम करते हैं, जबकि मां पुष्पा देवी गृहणी हैं।
67 वें जोहार खेलोत्सव में पांच जून को मुनस्यारी ब्वायज और बर्निया गांव के बीच खेला जा रहा था। हेमराज ने एक बाद एक करके पांच गोल किए, लेकिन उन्होंने चौथा गोल जो किया उसने उन्हें इंटरनेट की दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया है। कॉर्नर मिलने पर हेमराज गोल इस खूबी के साथ दागा कि गोल पोस्ट के पास पहुंचते ही फुटबॉल हवा में लेफ्ट टर्न लेती हुई गोल पोस्ट के भीतर चली गई।