पर्यावरण पर बुरा प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
भारत सहित दुनिया के ऊंचाई वाले इलाकों में अनियंत्रित मानवीय हस्तक्षेप से पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अनियोजित पर्यटन से पर्यटक इन ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाकर प्लास्टिक कचरा साथ ले जाते हैं और वहीं छोड़ जाते हैं। जो लंबे समय तक नष्ट नहीं होता। इसका प्रभाव वहां की मिट्टी पर पड़ता है। मिट्टी की परत में अवरोध पैदा होने से वर्षा का पानी जमीन के अंदर नहीं पहुंच पाता है। जिसका असर ग्लेशियरों पर पड़ा है।
-चंडी प्रसाद भट्ट, पर्यावरणविद