आज रविवार को विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया। मैच को लेकर उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों में भी दीवानगी दिखी। सुबह से ही क्रिकेट प्रेमी उत्साहित दिखे। मैच शुरू होते ही लोग टीवी और मोबाइल से चिपके नजर आए।
लेकिन रात को जब मैच खत्म हुआ तो भारतीय टीम की हार से दर्शक मायूस हो गए। ऑस्ट्रेलिया की आधी पारी के बाद से ही शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लग गया था, जबकि जहां पर बड़ी स्क्रीन लगी हुई थी वहां भी भीड़ अचानक से कम हो गई।
वहीं, देहरादून के विकासनगर में तो एक युवक ने मैच के दौरान चाय ही फ्री कर दी। बाढ़वाला तिराहे के पास अर्पण स्वीट शॉप के मलिक अर्पण की ओर से मैच के दौरान सभी ग्राहकों के लिए चाय की व्यवस्था निशुल्क की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
मैच देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार के किशनपुर में प्रोजेक्टर लगाया गया है। यहां भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मोबाइल पर मैच देखते युवक
- फोटो : अमर उजाला
रुड़की में लोग दुकान पर एकत्रित हुए और युवकों ने मोबाइल पर मैच देखा।
4 of 5
हॉस्टल में मैच देखते युवक
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के कंडोली में भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में युवाओं ने टीवी पर मैच देखा। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की कामयाबी के लिए प्रार्थना भी की।