फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति धर्म निभाना चाहती थी लड़कियों से शादी करने वाली यह महिला, पत्नियों के लिए कर डाला यह काम

Tue, 20 Feb 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
krishna sen
लड़कियों से शादी का शौक रखने वाली यह महिला अपनी पत्नियों के लिए पति का धर्म निभाना चाहती थी। इसके लिए उसने जो काम कर डाला, सुनकर सब हैरान रह गए।



 
विज्ञापन

2 of 6
krishna sen
झांसा देकर दो युवतियों से शादी करने वाली लड़की कृष्णा सेन ने अपने करीबियों को नहीं बख्शा। अवसर मिलने के बाद करीबियों के साथ ठगी की लेकिन सभी लोग रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सामने नहीं आए हैं। पुलिस जांच के दौरान शक के दायरे में आए रिश्तेदारों ने घर छोड़ दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
krishna sen
बिजनौर जिले के धामपुर की रहने वाली कृष्णा सेन (24) इंटर तक पढ़ी है लेकिन उसने डबल एमए उत्तीर्ण चांदमारी  काठगोदाम निवासी युवती को झांसा देकर शादी की। काठगोदाम की युवती की मां ने पांच लाख रुपये कर्ज लेकर शादी की थी। उसे साढ़े आठ लाख का चूना लगा है।

 

4 of 6
पुलिस - फोटो : file photo
कालाढूंगी की युवती से उसने शादी की थी लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। जेल जाने से पहले कृष्णा की हेकड़ी कम नहीं हुई थी। वह कह रही थी कि वह पति धर्म निभाएगी। दाढ़ी उगाने के लिए उसने रेजर से खुरचा भी था। जब उसे जेल भेजने की तैयारी होने लगी तो वह टूट गई।
 
विज्ञापन

5 of 6
Money
जांच से पता चला कि वह 2014 से मुखानी क्षेत्र में रहकर ठगी का जाल बुनने लगी थी।  वह अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। कृष्णा अपने भाई के करीबियों को भी चूना लगा चुकी है। अब पुलिस उसकी मां को बयान के लिए ढूंढ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के आने की भनक मिलने पर बिजनौर के कुछ रिश्तेदार भी घर छोड़कर गायब हो गए हैं। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का कहना है कि इस मामले में विवेचक मंजू ज्याला जांच कर सबूत इकट्ठा कर रही है। उच्चाधिकारी विवेचना में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें