कार्बेट नेशनल पार्क के जंगलों से निकलकर तीन हाथी कालागढ़ की नई कॉलोनी के आवास के बीच धमक गए। हाथी को घर के आंगन में देखकर लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने घर से दूर भागकर जान बचाई। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। सोमवार को कालागढ़ की नई कॉलोनी में उस समय लोगों में हड़कंप मच गया जब कार्बेट नेशनल पार्क के जंगलों से निकल कर दो हाथी के शावक और एक विशालकाय नर हाथी लोगों के घरों के आगे टहलने लगा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, कैसे जंगल से निकल कर आबादी के बीच पहुंचे जंगली हाथी
2 of 5
wild elephant in residential area in kotdwar
हाथी को देखते ही लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने घर से दूर जाकर अन्य मकानों के लेंटर चढ़ने में भलाई समझी। इसी बीच सूचना पर वन विभाग के बीट इंचार्ज इंद्रमोहन ध्यानी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों के हो हल्ला करने और वन कर्मियों के हवाई फायर करने पर हाथी कॉलोनी के अन्य आवासों के बीच पहुंच गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई, उन्होंने सुरक्षित स्थान पर भागकर जान बचाई। वन कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत से किसी प्रकार हाथियों को जंगल में खदेड़ा।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखें, कैसे जंगल से निकल कर आबादी के बीच पहुंचे जंगली हाथी
3 of 5
wild elephant in residential area in kotdwar
उधर, दुगड्डा-कोटद्वार राजमार्ग पर सिद्धबली मंदिर के पास खोह नदी में हाथियों का झुंड उतर आया। हाथियों को देखने के लिए राहगीरों का जमावड़ा लग गया। लोग सड़क पर वाहनों को खड़ा कर हाथियों की तस्वीरें लेने लगे जिससे हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई।
तस्वीरों में देखें, कैसे जंगल से निकल कर आबादी के बीच पहुंचे जंगली हाथी
4 of 5
wild elephant in residential area in kotdwar
सुबह करीब 11 बजे एक हाथियों का झुंड पास के जंगल से निकलकर खोह नदी में जलक्रीड़ा करने लगा। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों और पर्यटकों की नजर पड़ी तो वह इनको देखने के लिए रुक गए। देखते ही देखते सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर पूरी तरह से जाम लग गया। सैकड़ों राहगीर और पर्यटक हाथियों को देखने लगे। कई लोगों ने इनकी तस्वीरें अपने कैमरे और मोबाइल में कैद की।
तस्वीरों में देखें, कैसे जंगल से निकल कर आबादी के बीच पहुंचे जंगली हाथी
5 of 5
wild elephant in residential area in kotdwar
रिमझिम बारिश के बीच हाथियों ने करीब एक घंटे तक नदी में जलक्रीड़ा की। सूचना पर वन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि इन दिनों हाथियों का एक बड़ा झुंड आसपास के जंगल में आया हुआ है। करीब एक घंटे तक नदी में नहाने के बाद हाथी जंगल की तरफ चले गए।