वहीं, बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत निर्मित पुश्ते एक बरसात भी नहीं झेल पाए। बिरही, गडोरा, छिनका, बाजपुर, नंदप्रयाग में हाईवे पर हाल ही में लगाए पुश्ते क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं भूधंसाव से पीपलकोटी के समीप गडोरा में 15 मीटर हाईवे पर दरार आ गई है। यहां हाईवे कभी भी बंद हो सकता है। फिलहाल यहां अभी आवाजाही बंद है। गौचर से हेलंग तक लगभग सौ किलोमीटर के दायरे में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है।