करीब 500 वर्षों का लंबा इंतजार पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने रजत शिलाओं से भव्य राम मंदिर की आधारशिला रख दी है। बदरीनाथ धाम में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन पर सिंहद्वार प्रांगण में भजन कार्यक्रम आयोजित हुुआ। इस दौरान मंदिर के रावल ने विशेष आरती की। दीप प्रज्ज्वलन भी किया गया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। बता दें कि इस भव्य राम मंदिर में एक साथ 50 हजार से अधिक श्रद्धालु पूजा कर सकते हैं। मंदिर निर्माण के लिए देश से लगभग 1500 पवित्र स्थलों की मिट्टी और 100 से अधिक पवित्र नदियों एवं सैकड़ों कुण्डों का जल इकट्ठा किया गया है।